होम / Chhattisgarh: "कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो..", कांग्रेस पर PM Modi का हमला

Chhattisgarh: "कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो..", कांग्रेस पर PM Modi का हमला

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 14, 2023, 6:49 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज), Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने अपने छत्तीसगढ़ के दौरे पर कांग्रेस पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने हजारों करोड़ के विकास प्रोजक्ट का शिलन्यास किया। जिसके अलावा उन्होंने दोनों प्रदेशों में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रैलियों को भी संबोधित किया। पीएम ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक रोड शो और विजय शंखनाद रैली को भी संबोधित किया।

सनतान को लेकर विपक्ष पर PM Modi का हमला

पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन को सनातन पर टिप्पणी करने के लिए भी घेरा। उन्होंने कहा कि अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं।

चंद्रयान की सफलता का भी किया जिक्र 

संबोधन के दौरान पीएम ने भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर भी बात कही। उन्होंने कहा  कि देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया।

छत्तीसगढ़ को लेकर PM Modi ने कही ये बात 

पीएम ने छत्तीसगढ़ को लेकर कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।”

 5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर- PM Modi

उन्होंने कहा, “मैंने आपको गारंटी दी थी कि देश के गरीब को सशक्त बनाऊंगा। सिर्फ 5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में योजनाएं बनाई। भाजपा ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के साधन दिए।”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hezbollah: हिजबुल्लाह ने बढ़ाई सीमा पार से गोलीबारी, इजरायल ने दी चेतावनी -IndiaNews
Kuwait Fire: योगी आदित्यनाथ ने कुवैत अग्निकांड के पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात, सहायता राशि किया वितरण -IndiaNews
Mumbai Indians: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर मुंबई इंडियंस का झंडा, नीमा ने निभाया रोहित-सूर्या से किया वादा -IndiaNews
Maharashtra: लिव-इन पार्टनर के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने एक व्यक्ति पर किया मामला दर्ज -IndiaNews
Himachal Pradesh: अमेरिकी नागरिक था लापता, हिमाचल प्रदेश में मिला शव -IndiaNews
Yogi Adityanath: बीमार मां सावित्री देवी से मिले यूपी सीएम, एम्स ऋषिकेश में दिखा मां-बेटे का भावुक अंदाज -IndiaNews
Noida: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 670 लोगों पर मामला दर्ज, नोएडा पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ -IndiaNews
ADVERTISEMENT