Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद ही विचलित करने वाला मामला सामने आया है. जहां, इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि इस धरती पर लोगों से इंसानियत पूरी तरह से खत्म होते हुए दिखाई दे रही है. जहां, ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई बल्कि उसे सरेआम बेइज्जत की गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, देवनगर इलाके की एक फॉरेस्ट नर्सरी में कुछ स्थानीय युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को घेर लिया और डंडों के साथ-साथ बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. तो वहीं, दूसरी तरफ इस पूरी घटना का सबसे विचलित करने वाला हिस्सा वह वीडियो है, जिसमें हमलावर वर्दी पहने गार्ड को मोबाइल पर गाना बजाकर नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
ऐसा बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था, तभी लड़कों के एक गुट ने वहां पहुंचकर उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद उसे नाचने पर पूरी तरह से मजबूर किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि फॉरेस्ट गार्ड काफी ज्यादा डरा और सहमा नज़र आ रहा है. इतना ही नहीं , गार्ड उन युवकों से हाथ जोड़कर विनती भी कर रहा है लेकिन, युवकों ने उसकी एक न सुनी और उस डांस करने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो युवकों ने गार्ड की बेइज्जती का वीडियो खुद रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, इस शर्मनाक घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग में पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है.
यहां देखें वायरल वीडियो
फॉरेस्ट गार्ड को विभाग ने थमाया ‘कारण बताओ’ नोटिस
हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग ने ही ‘फॉरेस्ट गार्ड को कारण बताओ’ नोटिस जारी कर दिया. जहां एक तरफ गार्ड के साथ हुई इस अमानवीय घटना की चारों तरफ निंदा हो रही है, तो वहीं,दूसरी तरफ विभाग द्वारा भेजा गया कारण बताओ नोटिस ने भी हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. इसके अलावा विभाग ने पीड़ित गार्ड से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि वह ड्यूटी के दौरान किन परिस्थितियों में एक महिला के साथ नर्सरी में मौजूद था. विभाग की इस कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार
दूसरी तरफ पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि वे पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल पीड़ित फॉरेस्ट गार्ड की तरफ से किसी भी तरह की लिखित में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. जहां, पुलिस प्रशासने का कहना है कि शिकायत मिलते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द से जल्द पहचान भी किया जाएगा ताकी उनके खिलाफ सख्त से सख्त कठोर कार्रवाई की जा सके. हांलाकि, अब यह पूरा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. तो वहीं, वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.