होम / हजारों टन पानी के वजन के बावजूद बादल क्यों नहीं गिरते नीचे? जानिए कैसे फेल होता है न्यूटन का नियम?

हजारों टन पानी के वजन के बावजूद बादल क्यों नहीं गिरते नीचे? जानिए कैसे फेल होता है न्यूटन का नियम?

Raunak Kumar • LAST UPDATED : August 4, 2024, 12:51 am IST

Clouds Weight

India News (इंडिया न्यूज), Clouds Weight: पृथ्वी में एक ऐसा बल है जो हर चीज़ को अपनी ओर खींचता है। जिसको गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं। इस नियम की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की थी। इसी गुरुत्वाकर्षण के कारण जब आप कोई चीज़ ऊपर फेंकते हैं तो वह वापस आकर धरती पर गिरती है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि न्यूटन का नियम इन बादलों पर क्यों लागू नहीं होता? ये बादल नीचे क्यों नहीं गिरते हैं? दरसअल, सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि बादल कैसे बनते हैं।

कैसे बनते हैं बादल?

बता दें कि, हवा में हर जगह जलवाष्प है यानी गैस के रूप में पानी है। इसलिए हम उस पानी को नहीं देख पाते. लेकिन जब जलवाष्प युक्त गर्म हवा ऊपर उठती है, तो यह ठंडी होने लगती है। इसके बाद यहां जमा पानी घना होने लगता है और जब यह अधिक घना हो जाता है, तो यह पानी की बूंदों का आकार ले लेता है। फिर इनसे बादल बनने लगते हैं।

कितना होता है बादलों का वजन?

दरअसल, जब हम धरती से बादलों को देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे बहुत हल्के हैं। क्योंकि वे हवा की मदद से आसानी से एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं। वहीं बादल को जितना हम उन्हें हल्का समझते हैं, उससे कई गुना भारी होते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्मी से बने बादल का वजन कई टन तक हो सकता है। कई बार वजन इससे कई गुना ज्यादा होता है। आसान भाषा में कहें तो एक बादल का वजन कई हजार किलो या उससे भी ज्यादा होता है।

50 को प्रपोज और 5 महिलाओं से शादी…, मैट्रिमोनियल साइट पर धोखाधड़ी की चौंकाने वाली कहानी

बता दें कि, बदल का वजन किसी वजन मशीन से नहीं मापा जाता है। इसे मापने का एक अलग तरीका है। इसका वजन मापने के लिए सैटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए सैटेलाइट का रडार उपकरण बादल में कुछ तरंगें भेजता है। इससे बादल के घनत्व के हिसाब से उसके वजन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञान क्या कहता है?

गौरतलब है कि, हवा में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के अणु सबसे ज्यादा होते हैं। जब बादल बनते हैं तो उनमें से कुछ हवा के अणुओं की जगह पानी के अणु ले लेते हैं। पानी का मतलब है H2O यानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अणु। हाइड्रोजन नाइट्रोजन और ऑक्सीजन से कई गुना हल्का होता है। इस वजह से इतना भारी होने के बावजूद भी बादल अपने आस-पास की सूखी हवा से काफी हल्का होता है। ऐसा नहीं है कि बादलों पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता। बादल इसके प्रभाव में बहुत धीरे-धीरे नीचे आ रहे हैं। लेकिन कभी-कभी हल्की हवा भी चलती है और फिर वे फिर से ऊपर उठ जाते हैं। उनके नीचे गिरने की गति बहुत धीमी होती है, बादल भी ऊपर से बहुत दूर होते हैं। इसलिए आम लोगों के लिए यह सब जानना बहुत मुश्किल होता है।

ISIS के नापाक इरादे बेनकाब! पाकिस्तान में कमांडर समेत गिरफ्तार 3 आतंकियों से मिला ये सामान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT