संबंधित खबरें
महाकुंभ भगदड़ का खौफ, 25% श्रद्धालुओं ने कैंसिल की जाने की प्लानिंग, इन लोगों को चुकानी पड़ेगी कीमत
बजट पर कांग्रेस की मुहावरेबाजी, Rahul Gandhi ने कहा- 'गोली के जख्म पर Band-Aid', तो खरगे ने भी छेड़ा राग…
बजट छोड़िए सदन में लग गई Akhilesh Yadav को गंदी डांट, ओम बिरला ने सिखाई 'मर्यादा', सामने आया शॉकिंग वीडियो
कल्याण बनर्जी और जगदंबिका पाल के बीच तीखी तकरार,वक्फ की JPC बैठक में क्यों मचा बवाल?
दिल्ली चुनाव से पहले हो गया बड़ा खेला, AAP को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक, कैसे मुंह दिखाएंगे केजरीवाल?
Mahakumbh Stampede Video: दिल दहला देगा महाकुंभ में हुई भगदड़ का नया वीडियो, देखें कैसे गई 30 जाने?
India News, (इंडिया न्यूज), Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले रविवार को कांग्रेस को दोहरा झटका लगा। सबसे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दिया। अब अपूर्वा भट्टाचार्य ने असम में कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एक दशक से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी के दौरे से पहले इन दोनों नेताओं का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा भी महाराष्ट्र और असम से निकलेगी।
बता दें कि असम में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। उसके कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। पिछले साल नवंबर में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे।
इस्तीफा देने वाले दो नेताओं में से एक नागांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा हैं, जो 2021 में बेरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पोरिटुश रॉय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
आपको बता दें कि आज कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट कर कहा कि उनका एक अहम चैप्टर खत्म हो गया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने सोशल प्लेटफॉर्म मीडिया पर लिखा, बरसों पुरानी रिश्तेदारी मैं विश्वासियों और दार्शनिकों का भंडार हूं, वर्षों से सभी नेताओं को उनका अटूट समर्थन प्राप्त है।”
Also Read:-
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.