होम / 'पीएम मोदी के खात्मे की तैयारी कर रही है कांग्रेस', गिरिराज सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

'पीएम मोदी के खात्मे की तैयारी कर रही है कांग्रेस', गिरिराज सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 14, 2023, 3:55 pm IST

Giriraj Singh attacks Congress: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करना चाहती है। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है।

अब खात्मे की तैयारी कर रहे हैं ये- गिरिराज सिंह

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “अडाणी तो सिर्फ बहाना है, मोदी को गाली देना है। दस साल में इनकी सरकार विवादों में घिरी रही। 10 साल में मोदी की सरकार उम्मीदों से घिरी रही है। तो अब ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खात्मा होगा, तभी ये सरकार खत्म होगी। पहले तो ये गालियां देते रहे, मौत का सौदागर कहते रहे, मर जा मोदी कहते रहे। अब खात्मे की तैयारी कर रहे हैं।”

गिरिराज सिंह ने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस की सरकार में पंजाब गये थे। तब उनको बीच फ्लाईओवर पर रोका गया था। उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।” उन्होंने आगे कहा “कांग्रेस अब उनकी मौत की बातें करने लगी है। उनके नेता अब प्रधानमंत्री के खात्मे की बातें करने लगे हैं।”

राहुल गांधी पर की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

बता दें कि बीते दिन सोमवार को भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर हमलावर दिखे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था, “राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर लंदन जाकर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत की संसद को अपमानित किया है। सदन में झूठे आरोप लगाने वाले राहुल ने विदेशी धरती पर जाकर भारत की संसद का भी अपमान किया है।” उन्होंने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद के इस सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Also Read: Anurag Thakur: क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है?- अनुराग ठाकुर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.