होम / Anurag Thakur: क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है?- अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur: क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है?- अनुराग ठाकुर

Divya Gautam • LAST UPDATED : March 14, 2023, 3:15 pm IST

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने (FAFT) फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की एक रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि येस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को प्रियंका गांधी की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने सवाल किया कि कितने पद्म अवॉर्ड और पेंटिंग बेचकर पैसे जुटाए गए हैं।

पेंटिंग के 2 करोड़ किस पर खर्च हुए- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर सोमवार को संस्था की रिपोर्ट आने के बाद अपनी बात रखी है उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के करप्शन की कहानी केस स्टडी बनाकर पूरी दुनिया को बताई जा रही है, वो भी ऐसी संस्था की ओर से जो टेरर फंडिंग रोकने के लिए काम करती है।

अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी ओर से दबाव बनाया गया था? और अगर बनाया गया तो आखिर क्यों? उस पेंटिंग से आये 2 करोड़ रुपए किस पर खर्च हुए? उन्होंने सवाल किया कि क्या पैसे के बदले पद्मभूषण, क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है? ईडी की चार्जशीट के अनुसार, राणा कपूर ने बताया कि उन्हें प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था। यह पेंटिंग एमएफ हुसैन की थी।

पद्म भूषण पाने के लिए दी रिश्वत- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जांच से पता चला है कि पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किस बैक का भुगतान करने के लिए एक भारतीय ‘बैंकर’ ने कांग्रेस के एक सदस्य के ‘करीबी रिश्तेदार’ भारी रिश्वत दी। उन्होंने इस पेंटिंग के बदले में 264,000 डॉलर दिए, जांच में पता चला कि ये पेंटिंग की कीमत से बहुत ज्यादा है। ये रकम पेंटिंग के लिए नहीं बल्कि पद्म भूषण पुरस्कार पाने के लिए रिश्वत थी। इस मामले में केस चल रहा है और बैंकर मार्च 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, मेट्रो में रील की दुकान अब होगी बंद

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT