ADVERTISEMENT
होम / देश / नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, कहा- 'छोटे मन से कोई भी….'

नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, कहा- 'छोटे मन से कोई भी….'

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 17, 2023, 12:01 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, कहा- 'छोटे मन से कोई भी….'

Nehru Museum Renamed

India News (इंडिया न्यूज़), Nehru Museum Renamed, नई दिल्ली: दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (एनएमएमएल) का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी’ के नाम से जाना जाएगा। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने सरकार पर निशाना साधा है।

“छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बन पाएगा” 

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा, “वे सोचते हैं कि पंडित नेहरू का नाम बोर्ड से हटाने से पंडित नेहरू का व्यक्तित्व कम हो जाएगा। नेहरू जी को लोग आधुनिक भारत का निर्माता मानते हैं। मैं मोदी जी को अटल बिहारी वाजपेयी का एक कथन याद दिलाना चाहता हूं क्योकिं आप उन्हें भी अपना नेता नहीं मानते हो। उन्होंने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बन पाएगा।”

“नेहरू से इतनी नफ़रत है तो…”

इसके साथ ही कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “नेहरू से इतनी नफ़रत है तो नेहरू खानदान से कितनी होगी?” दरअसल, बीते दिन शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि NMML की एक विशेष बैठक में इसका नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

Also Read: युगांडा के स्कूल में ISIS के आतंकियों ने किया हमला, 25 छात्रों की मौत

Tags:

Congressdelhi newsIndia newsNehru Museum renamedUP NewsUP Politicsआचार्य प्रमोद कृष्णमकांग्रेसयूपी न्यूज़

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT