होम / Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, इस दिन जनसभा संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, इस दिन जनसभा संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 22, 2022, 11:21 am IST
ADVERTISEMENT
Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, इस दिन जनसभा संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Gujarat Election 2022

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए रोड शो से लेकर ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही हैं। कांगेस भी चुनावी मैदान में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में जुट गई है। बीते दिन गुजरात के चुनावी रण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उतर चुके हैं। उन्होंने कल गुजरात की जनता को संबोधित किया है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले हैं।

इस दिन चुनाव प्रचार करेंगे खड़गे

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 और 28 नवंबर को चुनाव प्रचार करेंगे। खड़गे से जुड़े सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष अहमदाबाद में 26 नवंबर को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके अगल दिन वह संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं। बता दें कि 28 नवंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे गांधीनगर के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

दो चरणों में होंगे गुजरात में चुनाव

बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। जहा पर दो चरम में चुनाव होने हैं। गुजरात में पहले चरण के चुनाव 1 नवंबर को और दुसरे चरण के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 89 सीट और दूसरे चरण में 93 सीट पर मतदान होंगे। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बताते चलें कि पिछली बार गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। पिछले करीब 27 साल से गुजरात की सत्ता पर बीजेपी राज कर रही है।

Also Read: सत्येन्द्र जैन की VVIP ट्रीटमेंट पर बड़ा खुलासा, फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, रेप का आरोपी है मसाज करने वाला

Also Read: राहुल गांधी ने आदिवासियों को बताया देश का पहला मालिक, एक शख्स ने बीच में रोका कांग्रेस सांसद का भाषण

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT