होम / रूठे Akhilesh Yadav के साथ Rahul Gandhi ने की ऐसी डील, बढ़ गई योगी की टेंशन, कांग्रेस का सबसे बड़ा खेला

रूठे Akhilesh Yadav के साथ Rahul Gandhi ने की ऐसी डील, बढ़ गई योगी की टेंशन, कांग्रेस का सबसे बड़ा खेला

Subham Srivastava • LAST UPDATED : October 21, 2024, 11:14 am IST
ADVERTISEMENT
रूठे Akhilesh Yadav के साथ Rahul Gandhi ने की ऐसी डील, बढ़ गई योगी की टेंशन, कांग्रेस का सबसे बड़ा खेला

Akhilesh Yadav And Rahul Gandhi : अखिलेश यादव और राहुल गांधी

India News (इंडिया न्यूज), Congress Not Contest By-Elections In UP : उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस हाईकमान ने फैसला लिया है कि इस बार पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हाल के समय में प्रदेश में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हैं। इसके तहत दो सीटें मिली हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने उपचुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। इसका मतलब है कि गाजियाबाद और अलीगढ़ दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा पर गौर करें तो, माना जा रहा है कि गाजियाबाद और अलीगढ़ दोनों सीटों पर कांग्रेस के जीतने की संभावना काफी कम है। इसी वजह से कांग्रेस हाईकमान ने उपचुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।

उपचुनाव न लड़ने के पीछे की मंशा

असल में उत्तर प्रदेश उपचुनावों से महाराष्ट्र चुनाव भी जुड़ा हुआ है। कांग्रेस का उपचुनाव न लड़ने के पीछे की मंशा ये है कि पार्टी चाहती है कि यूपी का पूरा उपचुनाव सपा लड़े। इसके बदले में कांग्रेस सपा से महाराष्ट्र में ऐसा ही कुछ फैवर चाहता है। महाराष्ट्र में भी दोनों पार्टियों में गठबंधन। कांग्रेस चाहती है कि महाराष्ट्र में सपा या तो चुनाव न लड़े या फिर लड़े तो बेहद कम सीटों पर या फिर एक-दो सीटों पर चुनाव लड़े और कांग्रेस का साथ दे। फिलहाल अभी तक कांग्रेस की तरफ से दिए गए ऑफर पर समाजवादी पार्टी की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। बल्कि पार्टी की तरफ से किसी भी ऑफर से इनकार किया जा रहा है।

Weather Update: दिल्लीवालों आ गया कंबल-रजाई निकालने का वक्त! बस कुछ दिन बाद शुरू होगी कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अर्लट

पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि कांग्रेस दोनों सीटों पर महिला उम्मीदवार उतार सकती है। लेकिन अब पार्टी ने उपचुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इस फैसले के बाद सपा 7 की जगह सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

यूपी में इन जगहों पर होगा उपचुनाव

यूपी में 13 नवंबर को 9 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें मैनपुरी की करहल, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मुरादाबाद की कुंदरकी, मुजफ्फरनग की मीरापुर, कानपुर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद सीट शामिल हैं।

Viral Video: ’35 गोलियां, नाखून उखाड़ दिया, पेट फाड़ दिया…’, बाम्हण हत्या के बाद नूपुर शर्मा ने दिया बड़ा बयान, मचा हंगामा

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT