Corona Update Today 30 January 2022
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update Today 30 January 2022 देश में कोरोना की तीसरी लहर का असर अब कुछ कम होता नज़र आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कुल 2,34,281 ताजा मामले सामने आये है। लगातार तीसरे दिन भारत में कोरोनोवायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही देश में कुल केस 4,10,92,522 पर पहुंच गए है। वही इसके अलावा देश में अब तक पिछले 24 घंटे में 3,52,784 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक 3,87,13,494 लोग कोरोना से जंग जीत गए है ।
लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े
एक तरफ जहां कोरोना के केस लगातार कम हो रहे है तो वहीं दूसरी और मौत के आंकड़ों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान 893 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। जो कल के मुकाबले ज्यादा है। कल 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। देश के कुल मौतों के आंकड़ा की बात की जाए तो अब तक 4 लाख 94 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी है।
Also Read : Covid 19 Today Update देश में मौतों में भारी इजाफा, नए केसों में लगातार गिरावट
Also Read : Covid 19 States Update अकेले केरल में 51 और कर्नाटक में 38 हजार नए केस