Live
Search
Home > देश > Crime News: महाराष्ट्र में 21 साल की युवती का किडनैप, आंखों में मिर्ची डालकर उठा ले गए आरोपी, सर्च ऑपरेशन जारी

Crime News: महाराष्ट्र में 21 साल की युवती का किडनैप, आंखों में मिर्ची डालकर उठा ले गए आरोपी, सर्च ऑपरेशन जारी

Crime News: बारामती के इंदापुर में एक 21 साल की लड़की का किडनैप कर लिया गया. इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जनकर प्रदर्शन किया.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: 2026-02-18 12:50:02

Mobile Ads 1x1

Crime News: बारामती के इंदापुर में एक 21 साल की लड़की का किडनैप कर लिया गया. इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जनकर प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, लड़की मां और भाई के साथ जा रही थी, तभी उसको अगवा किया गया. आरोपियों ने युवती के परिजनों की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसे किडनैप किया. इस घटना के बाद से परिजनों में काफी गुस्सा दिखाई दिया. साथ ही हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया.

थाने के बाहर प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार में भागने से पहले उसके परिवार पर मिर्ची फेंकी. इस घटना के बाद से ही भिगवान पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने पुणे-सोलापुर हाईवे जाम कर दिया था. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर तुरंत सर्च ऑपरेशन स्टार्ट कर दिया. इंदापुर तालुका के भिगवान में एक लड़की को उस समय किडनैप कर लिया गया जब वह कार में जा रही थी. इसके बाद इंदापुर तालुका के भिगवान के गांव वाले गुस्से में आ गए और पुलिस स्टेशन के सामने धरना दिया. भिगवन पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ. 

पुलिस ने मामला शांत कराया

पुलिस ने परिजनों को जैसे-तैसे शांत कराया और ब्लॉक रोड को खुलवाया. इससे बढ़ रहे ट्रैफिक से राहत मिली. हालांकि, अब ट्रैफिक नॉर्मल हो गया है, लेकिन आज भिगवान बंद बुलाया गया है. साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने आक्रोश मोर्चा भी बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस मोर्चे में MLA गोपीचंद पडलकर और MLA संग्राम जगताप शामिल होंगे.

फिलहाल, पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, जाहिर हारून शेख और अयान हारून शेख नाम के दो आरोपियो ने एक स्कूटी पर जा रही लड़की और उसकी मां और भाई के आंख में मिर्ची का पावडर डाला और लड़की को जबरन लेकर फरार हो गए. पूरे शहर में नाकाबन्दी कर दी गई है. टोल नाकों पर भी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. आरोपियो को पकड़ने की कोशिश जारी है.

MORE NEWS

Home > देश > Crime News: महाराष्ट्र में 21 साल की युवती का किडनैप, आंखों में मिर्ची डालकर उठा ले गए आरोपी, सर्च ऑपरेशन जारी

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: 2026-02-18 12:50:02

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS