आने वाले दिन इन राज्यों पर भारी
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में लुढ़का तापमान
ठंड की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान छह डिग्री से नीचे चला गया. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा. उत्तरी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा. इसके अलावा, मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया.