India News (इंडिया न्यूज़), Cyclonic Storm ‘Midhili’ : ठंड लोगों को धीरे- धीरे कंपाने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले दिनों के मुकाबले ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां अभी भी बारिश हो रही है। ओडिशा के साथ देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इस समय जो पहाड़ी राज्य हैं वहां पर बर्फबारी जारी है जिसके कारण मैदानी इलाकों के पारे में भी गिरावट आई है।
बात करें राजधानी दिल्ली में तो यहां आज सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो, शनिवार (18 नवंबर) यानि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी बेहद खराब बनी हुई है।
AQI कब अच्छा कब खराब
- एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’,
- 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’,
- 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’,
- 201 से 300 के बीच ‘खराब’,
- 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’
- 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’
इन राज्यों में बारिश
- आने वाले 24 घंटे में त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार
- असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी बारिश के आसार
- ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ तटीय स्थानों जैसे सातपाड़ा, पुरी, जगतसिंह, केंद्रपाड़ा, नंदीग्राम और दक्षिण 24 परगना में तूफानी बारिश होगी।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अन्य इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी दोनों होंगे।
- वहीं यूपी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकते हैं।
चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’
यह भी पढ़ें:-