होम / Karnataka Deputy CM oath ceremony: शपथ ग्रहण कर डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नए उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का किया स्वागत

Karnataka Deputy CM oath ceremony: शपथ ग्रहण कर डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नए उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का किया स्वागत

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 20, 2023, 1:58 pm IST
ADVERTISEMENT
Karnataka Deputy CM oath ceremony: शपथ ग्रहण कर डी.के. शिवकुमार बने कर्नाटक के नए उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का किया स्वागत

Karnataka Deputy CM oath ceremony

India News (इंडिया न्यूज़), D.K Shivakumar Take Oath, कर्नाटक: राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया। तो वहीं राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद और कई दिनों तक चली मंथन के बाद आज शपथ ग्रहण कराया गया। बता दें दो नाम मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में थी लेकिन आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया का नाम मुख्यमंत्री और शिवकुमार का नाम डिप्टी सीएम के लिए फाइनल किया। कर्नाटक में 13 मई को नतीजे आए थे। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं बीजेपी ने 66 और जेडीएस ने 19 सीटें जीतीं।

शपथ ग्रहण समारोह में दिखें ये बड़े चेहरे 

बेगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

 

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया राहुल-प्रियंका का स्वागत

बता दें इस दौरान कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए थें।

 

ये भी पढ़ें – Karnataka CM oath ceremony: सिद्धारमैया शपथ ग्रहण कर बनें कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री, समारोह में दिखें ये बड़े चेहरे

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT