India News, (इंडिया न्यूज),Weather Update: दिल्ली के मौसम काफी हद तक बदलाव हुआ है। हालांकि हवा में कनकनी अब भी है। देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम ठंडा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब और हरियाणा का तापमान सामान्य से भी नीचे बना हुआ है। वहीं अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.9 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Heavy snowfall in Kashmir
गुलमर्ग समेत जम्मू कश्मीर के कई हिस्सोॆ में हुए भारी बर्फबारी से यहां का जन जीवन व्यस्त हो गया है, और हवाईअड्डे की सारी उड़ानें रद्द कर दी गई है। लगातार यहां तापमान गिर रहा है जिससे यहां के पेड़ घर और सभी चीज बर्फ की चादर से घिर गए है। पूरी तरह से यहां के पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


Himanchal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हुए भारी बर्फबारी की वजह से 4 नेशनल हाईवे सहित 645 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। जिससे सामान्य जीवन बाधित हो गया है। टूरिस्ट का आना जाना भी बंद हो गया है। यहां किन्नौर के कल्पा में 5.6 मिमी, खदराला और कुर्फी में 2-2 सेमी और सांगला पुह में 1 सेमी बर्फबारी हुई।
Uttrakhand
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी रहा और कड़ाके की ठंंड पड़ी जिससे इसके आसपास के इलाकों में भी प्रभाव पड़ा है।
Also Read:-
- आज इन राशि वालों को मिल सकते है नौकरी के अवसर, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बाइडन की बढ़ रही मुश्किलें, जानें क्या कहती है रिपोर्ट