India News (इंडिया न्यूज), Anantnag Encounter, पानीपत: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए हरियाणा का लाल मेजर आशीष धौंचक (Col. Ashish Dhonchak) ने देश के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी। आज (शुक्रवार) सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पानीपत पहुंचा। पानीपत के सेक्टर-7 स्थित घर में पार्थिव शरीर पहुंचते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गई।
उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। हर किसी की आंखें नम है। प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मेजर के आवास पहुंच रहे हैं। परिवार को बेटे के सही सलामत घर आने की उम्मीद थी लेकिन बेटा तिरंगे में लिपट कर आएगा ये सपने में भी नहीं सोचा था। लोग शहीद मेजर के सम्मान में उनके ऊपर फूल बरसा कर उनकी बहादुरी को याद कर रहे हैं। ग्रामीणों का काफिला तिरंगे के साथ, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर के साथ चलता रहा।
पंचतत्व में विलीन होंगे शहीद मेजर
जानकारी के अनुसार पानीपत के सेक्टर-7 में ही आशीष का परिवार किराए के मकान में रहता है। शहीद के पार्थिव शरीर को पहले यहां लाया गया है। उसके बाद फिर अब पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिंझौल ले जाया जाएगा। शहीद को उनके पैतृक गांव बिंझौल वाले घर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मेजर आशीष तीन बहनों के इकलौते भाई थें। उनकी एक दो साल की बेटी और पत्नी है। अभी सेक्टर सात से अब उनके शव काे TDI सिटी स्थित नए घर लाया पर लाया गया है। जान लें कि अगले महीने आशीष अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाले थें। उनका घर बसने से पहले ही बिखर गया। मेजर का शव उनके सपनों के घर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें:-
- कहीं बारिश, तो कहीं गर्मी से लोग परेशान, जानें आज के मौसम का हाल
- वास्तु के इन 5 टिप्स से चमकाएं अपनी किस्मत, होगी धन की वर्षा
- देश के इन राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अपने शहर का हाल
- जल्द होगा संसद का विशेष सत्र शुरु, जानें देश में कब-कब बुलाया गया ये सत्र