Debit Card free insurance: डेबिट कार्ड का इस्तेमाल हममें से ज्यादातर लोग करते हैं. डेबिट कार्ड हमारी रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने का एक डिजिटल जरिया है. जिसके जरिए हम किसी सामान को खरीदते समय बिना कैश के पेमेंट कर सकते हैं. लेकिन, जब आप किसी बैंक से डेबिट कार्ड इशु कराते हैं तो ऐसे में आपको एक मुफ्त बीमा कवर भी दिया जाता है. लेकिन, हममें से अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है.
अगर आप भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री बीमा कवर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. चलिए जानते हैं इस बारे में.
डेबिट कार्ड के साथ मिलता है 10 लाख का बीमा
ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि जब हम बैंक से ATM बनवाते हैं तो एटीएम कार्ड एक्टिव होने के साथ ही आप फ्री इंश्योरेंस (Free Insurance) के पात्र हो जाते हैं. इस एटीएम कार्ड के तहत आपको 50000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है. यह एक दुर्घटना यानि एक्सीडेंशियल किस्क कवर है, जिसका क्लेम किसी भी रोड एक्सीडेंट या हवाई दुर्घटना के बाद किया जा सकता है. हालांकि, हर बैंक आपको एटीएम लेने पर यह सुविधा नहीं देती है.
कौन से बैंक देते हैं फ्री इंश्योरेंस
फ्री इंश्योरेंस आपको हर बैंक द्वारा नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा बैंकों में ही मिलता है. अगर आप SBI, HDFC, ICICI, DBS बैंक, कोटक महिंद्रा आदि जैसे बैंकों से एटीएम कार्ड लेते हैं तो ऐसे में आपको फ्री इंश्योरेंस मिलता है. वहीं. इंश्योरेंस की राशि आपके कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करती है. अर आपका डेबिट कार्ड Platinum, या Classic है तो उसपर अलग राशि है और वीजा या रुपे कार्ड पर अलग इंश्योरेंस राशि रखी गई है.
कैसे ले सकते हैं योजना का लाभ
डेबिट कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त बीमा के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ती है. अधिकांश बैंक यह शर्त लागू करते हैं कि दुर्घटना से पहले एक तय सीमा के अंदर कार्ड से लेनदेन किया गया होना चाहिए. अगर आपने अपने डेबिट कार्ड से लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं किया है तो ऐसे में आपको क्लेम लेने में कठिनाई हो सकती है.