होम / 2022 में गुजरात में आयोजित होगा डिफेंस एक्स्पो: राजनाथ सिंह

2022 में गुजरात में आयोजित होगा डिफेंस एक्स्पो: राजनाथ सिंह

Harpreet Singh • LAST UPDATED : September 2, 2021, 11:26 am IST

एक्सपो में 100 देश शामिल करने का लक्ष्य
इंडिया न्यूज, गुजरात:
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आयातक देश के रूप में नहीं बल्कि निर्यातक देश के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की उपस्थिति में डिफेंस एक्सपो 2022 के लिए रक्षा मंत्रालय वह गुजरात सरकार के बीच एक एमओयू किया गया। राजनाथ सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 में दुनिया के सबसे अधिक देश शामिल हो ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। भारत रक्षा मामले में आयातक देश नहीं रहे बल्कि उसे निर्यातक देश की पहचान मिले। भारत का नक्शा आत्मनिर्भर भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आत्म निर्भर का लक्ष्य हमें दिया है, रक्षा मंत्रालय इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। राजनाथ सिंह ने गुजरात सरकार से कहा की डिफेंस एक्सपो में पिछली बार करीब 70 देश शामिल हुए थे लेकिन इस बार इस में 100 से अधिक देश शामिल हो ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कहा की गुजरात अर्थ डिफेंस एक्सपो के जरिए डिफेंस मेन्युफेक्चरिंग के क्षैत्र में भी विशेष स्थल बनकर उभरेगा। डिफेंस एक्सपो 2022 का मौका गुजरात को मिला है इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को निपटने में हम सक्षम होंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान जख्मी
हीरे के गहनों में लदी काली साड़ी पहनकर पेरिस ओलंपिक पहुंची Nita Ambani, देखें तस्वीरें
सिर्फ दो बार होते है भगवान शिव के दर्शन, जलमग्न हो जाता है मंदिर
Aaj ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन समेत इन राशियों के खुलने वाले हैं भाग्य, जानें क्या है आपके किस्मत के सितारों में
Weather Update: IMD ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक समेत इन राज्यों में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट
US Presidential Election: कमला हैरिस बनीं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जानें कैसे बदलेगा चुनाव का रुख
फिनाले से कुछ दिन पहले Bigg Boss के घर से कटा इन दो कंटेस्टेंट का पत्ता, फैंस ने कहा-ऐसे कैसे…
ADVERTISEMENT