Delhi Cabinet:(2 new ministers will be appointed in CM Kejriwal’s cabinet) दिल्ली की केजरीवाल सरकार में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति होने वाली है। नए मंत्रियों के नाम का एलान भी जल्द हो जाएगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों की नियुक्ति में थोड़ा समय लग सकता है।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। दोनों भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे राष्ट्रपति से मंजूर होकर आएंगे। उसके बाद नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

  • कैबिनेट में शामिल होंगे दो मंत्री

  • कैलाश गहलोत को मिले ये विभाग

  • राजकुमार आनंद को मिले ये विभाग

कैबिनेट में शामिल होंगे दो मंत्री

दोनों के इस्तीफे के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो नए मंत्रियों को शामिल करने का फैसला किया है, जिनके बीच इन दोनों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। जिन दो मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है उनमें कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद का नाम शामिल है।

कैलाश गहलोत को मिले ये विभाग

कैलाश गहलोत को वित्त, लोक निर्माण विभाग, योजना, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, पानी का विभाग मिलने जा रहा है। कैलाश गहलोत पेशे से एक वकील हैं वे नजफगढ़ के मित्राऊं गांव के रहने वाले हैं। कैलाश गहलोत नजफगढ़ क्षेत्र से फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए पहला चुनाव जीता था।

राजकुमार आनंद को मिले ये विभाग

राजकुमार आनंद को शिक्षा, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा,भूमि और भवन श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज विभाग सौंपा जाएगा। अभी ये विभाग मनीष सिसोदिया के पास थे। राजकुमार आनंद पटेलनगर सीट से आम आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2020 में विधायक बने थे।

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: एक्शन में योगी सरकार, उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों के घर पहुंचा बुलडोजर