होम / Delhi CM बनने के बाद भी क्यों दुखी हैं आतिशी? विधायक मीटिंग के बाद पहली बार क्या-क्या बोलीं नई मुख्यमंत्री

Delhi CM बनने के बाद भी क्यों दुखी हैं आतिशी? विधायक मीटिंग के बाद पहली बार क्या-क्या बोलीं नई मुख्यमंत्री

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 17, 2024, 1:38 pm IST

Delhi CM Atishi First Reaction: Delhi CM बनने के बाद भी क्यों दुखी हैं आतिशी?

India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Atishi First Reaction: आम आदमी पार्टी के विधायक दल की तरफ से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। उन्होंने कहा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। मुझे अरविंद केजरीवाल ने विधायक बनाया और आज मुख्यमंत्री भी मनाया है। आतिशी ने कहा कि मैं खुश हूं, लेकिन मैं दुखी भी हूं की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सबसे प्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री है, वो है अरविंद केजरीवाल। जो अरविंद केजरीवाल अपनी आईआरएस की नौकरी ठुकरा देते है।

मेरे लिए दुख की घड़ी- आतिशी

आतिशी ने कहा कि CBI और ED को आज तोते की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। आज अरविंद केजरीवाल ने जो किया, वो आज तक इस देश में कभी नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल त्याग का उद्धरण है। वो घर घर जाएंगे, आज दिल्ली वाले बीजेपी से नाराज़ है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार मुख्यमंत्री है। बीजेपी को जिन राज्यों में सरकार है। वहा स्वास्थ,शिक्षा का को हाल है वो सबको पता है। साथ ही दिल्ली की होने वाली सीएम ने कहा कि विधान सभा चुनाव में इस बार अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। आज मुझे कोई दिल्ली वाला बधाई ना दे, माला न पहनाए यह मेरे लिए दुख की घड़ी है।

Delhi New CM: दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री, जानें अरविंद केजरीवाल ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

कौन है आतिशी?

आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में आतिशी का नाम शामिल है। उन्होंने सबसे पहले साल 2019 के आम चुनाव में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ी थीं। वहीं अभी वो दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ साथ लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, कला-संस्कृति और भाषा के साथ-साथ पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। बता दें कि, आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्विक विजय सिंह और तृप्ता सिंह के घर हुआ था। कुछ लोग कहते हैं कि उनके पिता ने उनका नाम आतिशी मार्लेना रखा था। उन्होंने अपने लिए यह नाम ‘मार्क्स’ और ‘लेनिन’ को मिलाकर चुना था।

इन 5 वजहों से आतिशी को मिली दिल्ली की कुर्सी? आखिरी वाले कारण से मिला केजरीवाल का वोट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
वर्क लोड के कारण जान गंवाने वाली महिला CA की सहकर्मी ने किया बड़ा खुलासा, बताई ऑफिस की सच्चाई
Rahul Gandhi पर अब इस प्रदेश से हुआ FIR दर्ज, देश को लेकर लगाया गया बड़ा आरोप!
CAT 2024 के लिए कल से बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यहां से जल्दी कर लें अपना आवेदन
Farmers Rally in MP: गेल इंडिया प्लांट के खिलाफ किसानों की एमपी सरकार को दो टूक, कहा- ‘जान दे देंगे पर…’
‘शेख हसीना को भारत में रहना चाहिए..’,यूनुस की तरह ही बने इस राष्ट्रपति ने दी ऐसी सलाह जिसे सुन तिलमिला उठा बांग्लादेश
नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
ADVERTISEMENT