India News (इंडिया न्यूज़),Delhi CM: दिल्ली सरकार की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि आज मेरे दिल में वही दर्द है जो भरत जी के दिल में था जब भगवान राम वनवास गए थे। उन्होंने भगवान राम की पादुकाएं रखकर सरकार चलाई थी। वैसे ही यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल का इंतजार करेगी।
बता दें कि, दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में करीब 6 महीने जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आए जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी। उन्होंने मनीष सिसोदिया की विश्वासपात्र और अपनी खास कैबिनेट मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया है। हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आतिशी ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर कार्यभार संभाला लिया है।
आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सँभाली है। आज मेरे मन में वो ही व्यथा है जो भरत के मन में थी जब उनके बड़े भाई भगवान श्री राम 14 साल के वनवास पर गए थे, और भरत जी को अयोध्या का शासन सँभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल भगवान श्री राम की खड़ाऊँ रख कर अयोध्या का शासन… pic.twitter.com/OkNEgtYIq4
— Atishi (@AtishiAAP) September 23, 2024
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.