होम / Delhi Heatwaves: राष्ट्रीय राजधानी में आसमान से बरस रहे आग के गोले, IMD ने इन राज्योंं में जारी किया रेड अलर्ट-Indianews

Delhi Heatwaves: राष्ट्रीय राजधानी में आसमान से बरस रहे आग के गोले, IMD ने इन राज्योंं में जारी किया रेड अलर्ट-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 18, 2024, 1:15 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Delhi Heatwaves: लू का प्रकोप अभी भी जारी है, लोगों को कोई राहत देखने को नहीं मिल रही है। इस बीच बहुत सो लोगों की जान जा रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड, बिहार और झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान 46 डिग्री से ऊपर जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के कारण बिहार में 22 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़े बढ़ने की संभावना है क्योंकि गर्मी का कहर देशभर में जारी है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि आईएमडी ने आपके राज्य को लेकर क्या निर्देश जारी किए हैं।

Vijay Mallya के बेटे Siddharth Mallya ने शादी की अनाउंस, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी – IndiaNews

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

पिछले एक सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, बिहार और झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान 46 डिग्री से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में भीषण गर्मी और उमस के कारण बिहार में 22 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली में अभी भी नहीं राहत

दिल्लीवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। वर्षों के आंकड़े और रिकॉर्ड्स इस गर्मी ने तोड़े हैं। आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो जून के सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में हीट इंडेक्स या तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

सोमवार को दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण तीन घंटे से अधिक देरी से उड़ी। यह तकनीकी खराबी जमीन के तापमान में वृद्धि के कारण हुई। हालांकि बुधवार से छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी के कारण राष्ट्रीय राजधानी को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल कोई दीर्घकालिक राहत नहीं दिख रही है।

NEET-UG Controversy: अगर 0.001% लापरवाही है, तो इससे पूरी.., सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG विवाद पर केंद्र को लगाई फटकार-Indianews

उत्तराखंड में भी पारा हाई

बात करें उत्तराखंड की तो देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पौड़ी और नैनीताल जैसे पहाड़ी शहर भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं क्योंकि पिछले तीन महीनों में बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया – जो औसत से 6.7 डिग्री अधिक है। जम्मू-कश्मीर में कटरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Throat Hair: धूम्रपान करने की वजह से दुर्लभ घटना, व्यक्ति के गले में उग आए बाल -IndiaNews
Zimbabwe Tour: जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, ये खिलाड़ूी हुआ चोटिल-Indianews
T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल से पहले राशिद खान ने अफगानिस्तान से मांगा समर्थन-Indianews
Karisma Kapoor ने अपने पहले से 50वें जन्मदिन तक की दिखाई झलक, मां बबीता और पिता रणधीर को दिया धन्यवाद, देखें वीडियो -IndiaNews
Sam Pitroda: सैम पित्रोदा को कांग्रेस में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, विवादित टिप्पणी के बाद हुआ था एक्शन-IndiaNews
Bihar: पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपये-Indianews
क्या दूसरे देशों में भी ऐसा होता है? जादू-टोना करने पर मुइज्जू ने अपनी ही मंत्री को किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENT