Delhi-Meerut Rapid Rail: देश में रेपिड रेल को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। अब इसी बीच इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल खबर है कि अगले महीने यानी कि मार्च से जो रैपिड रेल चलने वाली है अब उसकी एक झलक देखने को मिली है। दरअसल इन दिनों इस ट्रेन का ट्रायल चल रहा है और हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की जा रही हैं। इसे लेकर लोग राजधानी ट्रेन से भी इसकी तुलना कर रहे हैं।

विमान शेप में किया गया है डिजाइन

खास बात ये है कि इस रैपिड रेल को एक विमान के शेप में डिजाइन किया गया है। दरअसल ट्रेन की गति को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें आरामदायक कुर्सियां भी लगाई गई हैं और कोच में अच्छा खासा स्पेस भी दिया गया है। साथ ही जो लोग खड़े होंगे उनके लिए हैंडल भी दिए गए है। वहीं इसमें छह कोच होंगे जिसमें से एक कोच प्रीमियम कैटेगिरी का होगा। इसमें वाई-फाई से लेकर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

180 किमी प्रतिघंटा होगी रेल की स्पीड

वहीं अगर इसके पहले फेज की बात की जाए तो ये ट्रेन इसमें 4 स्टेशन को कवर करेगी। इसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, और दुहाई डिपो शामिल हैं। वहीं इसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। वहीं इस साल के आखिर तक 40 किलोमीटर तक ट्रेन के दौड़ने की संभावना है। हाला ही में ट्रायल के दौरान भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक कोच में करीब 72 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं कुल मिलाकर एक कोच में 150 यात्रियों की क्षमता होगी।

तीसरा चरण साल 2025 में होगा पूरा

इसके अलावा इसके अगले फेज की बात करें तो इसके लिए काम जोरों-शोरों पर चल रहा है। रेपिड रेल का काम तीन चरणों में पूरा होगा। दूसरे फेज की बात करें तो साहिबाबाद से मेरठ तक के लिए काम किया जाएगा। इसका संचालन साल 2024 में होने की संभावना है तो वहीं तीसरे और आखिरी चरण का काम दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम डिपो के लिए होगा। इसे साल 2025 में पूरा किया जाएगा।

Also Read: अडानी समूह के शेयरों में चल रही भारी गिरावट के दौरान मिला श्रीलंका का साथ, जानें क्या है पूरा मामला?