Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Viral Video:  ‘अतिथि देवो भव’ की छवि खराब करने की कोशिश, ई-रिक्शा चालक की शर्मनाक हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Delhi Viral Video:  ‘अतिथि देवो भव’ की छवि खराब करने की कोशिश, ई-रिक्शा चालक की शर्मनाक हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

न्यूजीलैंड (New Zealand) से भारत घूमने आए मशहूर ब्लॉगर (Famous Vlogger) के साथ दिल्ली में एक ई-रिक्शा (E-Rickshaw Driver) चालक द्वारा बेहद शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 1, 2026 17:12:39 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Shocking Case:  भारत जिससे ‘अतिथि देवो भव’: भी कहा जाता है, लेकिन वो कहते हैं न छवि धूमिल करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है. देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक, जिसका नाम उसने ‘फरोज’ बताया, डेविड को लगातार अनैतिक गतिविधियों के लिए उकसाता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, डेविड के बार-बार ‘No’ कहने के बावजूद भी चालक उन पर दबाव बनाता रहा कि वे एक बार पास के इलाके में चलें क्योंकि ‘पता नहीं आप दोबारा इंडिया कब आएंगे’. 

तो वहीं, दूसरी तरफ डेविड ने पर्यटकों को आगाह करते हुए सलाह दी है कि दिल्ली में ई-रिक्शा या ऑटो के बजाय ‘Uber’ जैसे भरोसेमंद साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जिसको देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. नेटिजन्स इस बात से आक्रोशित हैं कि इस तरह के लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की नाक कटवा रहे हैं और पर्यटन को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

यहां देखें वायरल वीडियो 



सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश 

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा जमकर फूट पड़ा है. जहां,  यूजर्स का कहना है कि ऐसे ड्राइवरों को कमीशन मिलता है, जिसके लालच में वे विदेशी मेहमानों को असुरक्षित जगहों पर ले जाते हैं.

यहां देखें वायरल वीडियो 



लोगों ने की दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग 

तो वहीं, कई लोगों ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इस चालक की शक्ल वीडियो में साफ दिख रही है, इसलिए इसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके. फिलहाल, पर्यटकों ने भी दिल्ली के असुरक्षित माहौल और ठगी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Viral Video:  ‘अतिथि देवो भव’ की छवि खराब करने की कोशिश, ई-रिक्शा चालक की शर्मनाक हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 1, 2026 17:12:39 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS