होम / आतिशी से पहले किन पावरफुल महिलाओं को मिली दिल्ली की कुर्सी? जानें अब तक की महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

आतिशी से पहले किन पावरफुल महिलाओं को मिली दिल्ली की कुर्सी? जानें अब तक की महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 17, 2024, 12:46 pm IST

Delhi Women CM ( दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री )

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Women CM: आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी, उनसे पहले बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। दिल्ली की कालकाजी सीट से पहली बार विधायक बनीं आतिशी केजरीवाल सरकार में सबसे ज्यादा विभाग संभाल रही थीं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबियों में से एक माना जाता है। केजरीवाल ने जबसे इस्तीफे का ऐलान किया था, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आतिशी को ही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अब इसको लेकर औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है। आज शाम को राज्यपाल  से मुलाकात कर अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देंगे और आतिशी नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। 

कितने दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनीं थीं सुषमा स्वराज?

आतिशी से पहले जो दो महिला मुख्यमंत्री बनी थीं, उनमें बीजेपी की तरफ से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित का नाम शामिल है। सुषमा स्वराज के रूप में दिल्ली को पहली बार साल 1998 में महिला मुख्यमंत्री मिली थी। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था और उसके बाद सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया था। सुषमा सिर्फ 52 दिनों तक मुख्यमंत्री के पद पर रह पाई और फिर इसके बाद चुनाव नतीजे आए तो भाजपा को करारी शिकस्त मिली। साल 1993 में जिस बीजेपी को 49 सीटों पर जीत मिली थी। उसी पार्टी को 5 वर्षों के बाद एंटी इंकम्बेंसी की वजह से सिर्फ 15 सीटों पर जीत हासिल हुई। 

पेमेंट लेने के लिए अपनाना पड़ा ये तरीका नौ नहीने तक चला स्ट्रगल, आज है इस टीवी की बोल्ड हसीना का जन्मदिन

शीला दीक्षित लगातार 3 बार रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

जब 1998 में कांग्रेस को चुनाव में जीत नसीब हुई तो कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया। उसके बाद 2003 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिला। इस बार कांग्रेस को 47 जबकि बीजेपी को 20 सीटें मिलीं। इसके बाद 2008 में विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस को 43 और बीजेपी को 23 सीटें मिली। शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं थीं। हालांकि 2013 में जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा तो आप को 28, कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 34 सीटें मिली थीं। इस त्रिशंकु विधानसभा में कांग्रेस ने AAP को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनाई थी और अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे।

फिर इसके बाद जब 2015 में चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए 70 में 67 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में 62 सीटें जीतकर तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई है। 

अखिलेश, खरगे और केजरीवाल से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू तक…, जानें पक्ष-विपक्ष के किन-किन नेताओं ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video का नया गाना ‘तुम जो मिले हो’ हुआ आउट, 90 के दशक में ले जाएगी राजकुमार-त्रिप्ति की चंचल केमिस्ट्री
Bihar News: कटिहार में हुई युवक की बेरहमी से हत्या, पिता लगा रहे न्याय की गुहार
भारत नहीं इस देश में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीद रहे भारतीय, वजह जानकर आप भी दौड़ पड़ेंगे
MP News: इंदौर-उज्जैन का सफर होगा आसान, सड़क को 6 लेन करने की तैयारी
पिता विपिन का अंतिम संस्कार करते समय रो पड़े Himesh Reshammiya, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
UP News: कानपुर ट्रेन हादसे पर जांच जारी, आजमगढ़ में 200 संदिग्धों से हुई पूछताछ
शरीर पर दिखने वाले सफ़ेद दागो से है सालों से परेशान? इस एक घरेलू उपाय को करते ही हफ़्तों में मिल जाएगा छुटकारा!
ADVERTISEMENT