Live
Search
Home > देश > पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब की जानकारी कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब की जानकारी कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Naravane Book: दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरन एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की सामग्री सार्वजनिक होने पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 9, 2026 22:21:08 IST

Mobile Ads 1x1

General Naravane Book: दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर कथित सर्कुलेशन के संबंध में FIR दर्ज की है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर यह जानकारी सामने आई है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ नाम की एक किताब की प्री-प्रिंट कॉपी बिना ज़रूरी अनुमति के सर्कुलेट की जा रही हैं.

पुलिस के अनुसार, यह भी बताया गया कि इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित सक्षम अधिकारियों से ज़रूरी अनुमति अभी तक नहीं ली गई थी.

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा है कि वेरिफिकेशन के दौरान यह पाया गया कि इसी टाइटल वाली एक किताब की टाइपसेट PDF कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध थी, जिसे कथित तौर पर ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, किताब का फाइनल कवर भी कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया था, जैसे कि वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस बिना मंजूरी वाली किताब से जुड़े संभावित लीक या नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए स्पेशल सेल में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.



अजित पवार के निधन के बाद बारामती में पहला चुनाव, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में एनसीपी ने किया क्लीन स्वीप

अप्रकाशित किताब की सामग्री कैसे हुई सार्वजनिक?

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब से संबंधित यह सामग्री कैसे और किस माध्यम से सार्वजनिक हु स मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. पिछले हफ्ते लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संसद परिसर में किताब की एक कथित कॉपी दिखाते हुए देखा गया था. इससे विवाद हुआ और लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई. 

Sharad Pawar Health News: शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

MORE NEWS

Home > देश > पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब की जानकारी कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 9, 2026 22:21:08 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS