ADVERTISEMENT
होम / देश / Lok Sabha Election: क्या गुजरात के बाद पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी AAP? जानें क्या मिला जवाब

Lok Sabha Election: क्या गुजरात के बाद पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी AAP? जानें क्या मिला जवाब

BY: Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 9, 2023, 6:59 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Lok Sabha Election: क्या गुजरात के बाद पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी AAP? जानें क्या मिला जवाब

Lok Sabha Election

India News (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कंस ली है। ये भी तय हो चुका है कि विपक्षी दल मिलकर 2024 का चुनाव एक साथ लड़ेगी। हालांकि की कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों में सीटों के बटवारे का पेंच अभी भी फसा हुआ है। इसी बीच दिल्ली ऑर्डिनेंस में कांग्रेस का आप को पूरजोर समर्थन के बाद दोनों पार्टियों के बिच नजदीकियां भी बढ़ रही है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आगामी लोकसभा चुनावों में आप और कांग्रेस के बीच किन-किन राज्यों में कैसा गठबंधन रहेगा। गौरतलब है कि गुजरात में पहले ही आप और कांग्रेस ने  लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन पर मोहर लगा दी है।

गुजरात और पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी आप?

वहीं AAP सांसद संदीप पाठक से गुजरात और पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ये चर्चाएं अभी तक नहीं हुई हैं। I.N.D.I.A. राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बात तय है कि हम सभी चुनाव लड़ेंगे – हम विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे। कैसे और क्या ये तो आने वाले समय में साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, “I.N.D.I.A. गठबंधन खास तौर पर राष्ट्रीय राजनीति को देखते हुए किया गया है। बाकी चीजों के लिए आने वाले समय में स्पष्टता हो सकती है।”

उन्होंने आगे कहा कि सारे विपक्षी दल I.N.D.I.A के तहत एक मंच पर आए हैं और आगे की परिस्थितियां अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि कहां चुनाव की क्या व्यवस्था, हम कैसे करेंगे?

ये भी पढ़ें – Quit India movement: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो

 

Tags:

2014 Lok Sabha Elections2024 Lok Sabha electionaapDelhilok sabha election

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT