Dhananjay Munde Covid Positive: पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रहा है। देश में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के बीच लौटूंगा-धनंजय मुंडे
कृषि मंत्री ने कहा कि नागपुर अधिवेशन खत्म होने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टर से जांच करने के बाद पता चला कि एक बार फिर कोविड हुआ है। डॉक्टरों ने चार दिन तक घर मे क्वारंटीन होने की सलाह दी है। फिलहाल ज्यादा दिक्कत नहीं है। जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के बीच लौटूंगा।
नए वेरिएंट JN.1 के मिले पांच मरीज
ठाणे नगर निगम क्षेत्र में कोरोन के नए वैरिएंट के पांच मरीज पाए गए हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पांचों व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब ठाणे में नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या छह हो गई है।
ये भी पढ़ें-
- Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर
- सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दिया संदेश, ऐसे बनाया ‘दुनिया का सबसे बड़ा’ सांता क्लॉज़
- Human Trafficking: मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस में रुका विमान आज आएगा भारत, जानें क्या था मामल