Live
Search
Home > देश > कौन थीं सरला माहेश्वरी? 90 के दशक में घर-घर गूंजी उनकी आवाज, शम्मी नारंग के साथ किया काम, 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन

कौन थीं सरला माहेश्वरी? 90 के दशक में घर-घर गूंजी उनकी आवाज, शम्मी नारंग के साथ किया काम, 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन

हाल ही में 71 वर्ष की उम्र में सरला माहेश्वरी का निधन हो गया, जिससे उनके पूर्व सहकर्मी और दर्शक शोकाकुल हैं. सरला महेश्वरी ने 1976 में एनाउंसर के रूप में दूरदर्शन जॉइन किया था. दर्शक उनकी शांत संयमित शैली को बहुत पसंद करते थे, जो उस दौर के एंकर्स की पहचान थी.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-12 16:07:09

Mobile Ads 1x1

Sarla Maheshwari Kaun Thi: वर्ष 2005 तक जब टीवी का मतलब सिर्फ दूरदर्शन हुआ करता था, तो देश-दुनिया का समाचार जानने के लिए शाम के वक्त आने वाले न्यूज बुलेटिन का सभी को इन्तजार रहता था. ये बुलेटिन प्रस्तुत करती थीं सरला माहेश्वरी. हाल ही में 71 वर्ष की उम्र में 12 फरवरी 2026 को दिल्ली में उनका अवसान हो गया, जिससे उनके पूर्व सहकर्मी और दर्शक शोकाकुल हैं.
सरला 1976 से 2005 तक दूरदर्शन न्यूज एंकर रहीं, जहां उनकी शांत शैली, साफ हिंदी उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति ने उन्हें उस दौर का आइकॉन बनाया. 

1976 में शुरू किया करियर 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान उन्होंने दूरदर्शन में ऑडिशन दिया था, जहां उनको सेलेक्ट कर लिया गया. सरला महेश्वरी ने 1976 में एनाउंसर के रूप में दूरदर्शन जॉइन किया. दूरदर्शन में काम करते हुए ही वो न्यूजरीडर बनीं. 1980-90 के दशक में वे नेशनल न्यूज बुलेटिन की चेहरा रहीं, जब दूरदर्शन एकमात्र टीवी न्यूज सोर्स था. सरला ने ब्लैक एंड व्हाइट से कलर टीवी तक का सफर देखा, शम्मी नारंग जैसी सहकर्मियों के साथ काम किया. दर्शक उनकी शांत संयमित शैली को बहुत पसंद करते थे, जो उस दौर के एंकर्स की पहचान थी.

श्रद्धांजलि और विरासत

सरला माहेश्वरी के निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गयी. दूरदर्शन ने उन्हें “सम्मानित न्यूजरीडर” कहा. दूरदर्शन ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “दर्शक उनकी शांत उपस्थिति को याद कर रहे हैं. 71 वर्ष की आयु में निधन, लेकिन उनकी आवाज हमेशा बनी रहेगी.”



वहीं उनके पूर्व सहकर्मी और जाने-माने एंकर शम्मी नारंग ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया. 

सरला माहेश्वरी का परिवार

सरला महेश्वरी का परिवार दिल्ली में रहता था. उनका विवाह 1984 में डॉ. पवन महेश्वरी (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट) से हुआ था, जिनसे वो 1983 में एक पार्टी में मिली थीं. उनके दो बच्चे हैं. परिवार ने निधन की सूचना दी और अंतिम संस्कार की घोषणा की. दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. 

MORE NEWS

Home > देश > कौन थीं सरला माहेश्वरी? 90 के दशक में घर-घर गूंजी उनकी आवाज, शम्मी नारंग के साथ किया काम, 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-12 16:07:09

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS