होम / दहेज और अफ्रीकी व्यक्ति के साथ…, लखनऊ की महिला ने पति पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

दहेज और अफ्रीकी व्यक्ति के साथ…, लखनऊ की महिला ने पति पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Raunak Kumar • LAST UPDATED : August 5, 2024, 1:50 am IST

Dowry Harassment

India News (इंडिया न्यूज), Dowry Harassment: लखनऊ की 40 वर्षीय महिला को उसके पति ने चीन में रहने के दौरान एक अफ्रीकी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने और पोर्नोग्राफी देखने के लिए मजबूर किया। उसने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया। महिला ने दावा किया कि जब उसने कथित यातना का विरोध किया तो पति ने उसके पैसे छीन लिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाका पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने चीन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उनकी मदद से भारत पहुंची। वहीं दूतावास की सलाह पर उसने लखनऊ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाका थाने में पुलिस केस दर्ज किया गया है।

महिला के साथ पति ने की दरिंदगी

बता दें कि, महिला द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार उसकी शादी 2015 में हुई थी। लखनऊ के गणेश गंज निवासी उसके पति चीन में एक कंपनी में काम करते हैं। उसने आरोप लगाया कि शादी के पहले हफ्ते में मेरे माता-पिता को दहेज के रूप में 15 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया गया।इसके बाद में उनकी एक बेटी हुई, जिससे उसके ससुराल वाले परेशान हो गए और कथित तौर पर उन्होंने उसे ताना मारना शुरू कर दिया। महिला ने आगे दावा किया कि जब वह 2020 में कोरोना के दौरान लखनऊ लौटा, तो उसने मेरा वीजा, हवाई टिकट और 2 लाख रुपये छीन लिए। मेरे ससुराल वालों ने मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों में 97 लोगों की मौत, भारत ने अपने नागरिकों को किया सावधान

पति बना हैवान

महिला के अनुसार, 11 सितंबर, 2022 को वो चीन चली गई, जब उसके पति ने कथित तौर पर उससे 2.5 लाख रुपये छीन लिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिए और भाग गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद उसके पति ने पुलिस के सामने माफ़ी मांगी। 4 मार्च को वह फिर से चीन वापस चली गई, लेकिन उसे कथित तौर पर धमकी महसूस हुई और उसने चीन में भारतीय दूतावास में शिकायत की। एसएचओ नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

भारत में शराब के विज्ञापन के नियम बदलेंगे, सेलिब्रिटी विज्ञापनों पर लगाम कसने की तैयारी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT