होम / Draupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी ने एक्स पर दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई, जानें क्या लिखा-Indianews

Draupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी ने एक्स पर दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई, जानें क्या लिखा-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 20, 2024, 2:52 pm IST

Draupadi Murmu Birthday: आज द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन है जिसमें उन्हें काफी लोगों मे जन्मदिन की बधाईयां दी है। कई नेताओं ने उन्हें एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है। इन्हीं में से एक हैं पीएम मोदी, जिन्होंने राष्ट्रपति के कार्य को सराहा और जन्मदिन की बधाईयां दी। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

इस कंटेस्टेंट की रोहित शेट्टी को देख हो जाती हैं हवा खराब, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के सेट से बोले-‘स्टंट से डर नहीं’-IndiaNews

पीएम मोदी ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती ‘Deepika Padukone’ का छाया जादू, अपने न्यू फोटोशूट से कुछ ऐसे दिया हेटर्स को करारा जवाब-IndiaNews

जानें राष्ट्रपति के बारे में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गाँव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। मुर्मू का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा था। गाँव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर चली गईं। उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली लड़की बनीं। भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति जो कि इतने पिछड़े वर्ग से आती है, दुनियाभर की  महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hathras Stampede: आगरा में कल से होना है साकार विश्व हरि भाेले बाबा का सत्संग, आयोजकों ने पुलिस से ली अनुमति
Anant-Radhika के ममेरू सेरेमनी में बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया संग पहुंची Janhvi Kapoor, इन सेलेब्स ने भी बढ़ाई शोभा
UP Hathras Stampede: हाथरस में हुई मौतों पर बोले भोले बाबा,कहा- असामाजिक तत्वों के कारण मची भगदड़
दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया, Anant-Radhika की शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखें वीडियो
West Bengal: कंगारू कोर्ट से परेशान महिला ने किया सुसाइड, 4 लोग गिरफ्तार
Team India Victory Parade: दिल्ली से मुंबई तक जश्न…टीम इंडिया का होगा ग्रैंड वेलकम, रोहित शर्मा ने फैंस को दिया खास इनविटेशन
Anant-Radhika के संगीत सेरेमनी का निमंत्रण कार्ड हुआ वायरल, स्वादिष्ट मेन्यू से ग्रैंड वेन्यू तक की डिटेल हुई रिवील
ADVERTISEMENT