India News (इंडिया न्यूज), Durga Puja 2023: हमारे देश में हर त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। अब नवरात्र शुरु हो चुका है। जिसे लेकर शहर को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पंडाल लगाए गए हैं। मेला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे दिल्ली के उन आठ जगहों के बारे में जहां आप दुर्गा पूजा के दौरान देख सकतें है। हर साल इन जगहों को अलग-अलग थीम से सजाया जाता है।

1. चितरंजन पार्क, दिल्ली

चित्तरंजन पार्क जिसे सीआर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां की सजावट और प्रतिमा को देखने पूरे दिल्ली से लोग आते हैं। यह बंगाली समुदाय के सार के लिए प्रसिद्ध है। इस लिस्ट में इस जगह का नाम सबसे उपर इसलिए है क्योंकि यह परम पूजनीय अनुभूतियों के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां शानदार तरीके से सजावट की जाती है। स्टालों, म्यूजिक और लज़ीज भोजना का भी इंतजाम किया जाता है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: नेहरू एन्क्लेव

2.मेला ग्राउंड, सीआर पार्क

वहीं दूसरे नंबर पर मेला ग्राउंड का नाम आता है। यहां भी भव्य तरीके से सजावट की जाती है। यहां भी कई तरह के एक्टिवीटज का आयोजन किया जाता है। खाने-पीने की तमाम चीजें भी मिलती है। हर साल यहां सैंकड़ो लोग दशहरा के दिन आते हैं। इस जगह पर आने से आपको एक अलग खुशी और ऊर्जा की प्राप्ति होगी।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: नेहरू एन्क्लेव

3.मयूर विहार कालीबाड़ी

उपर लिखे तीन पंडालों के अलावा मयूर विहार का कालीबाड़ी भी काफी प्रसिद्ध पंडालो में शामिल है। इस पंडाल में दोपहर का भोजन प्रसाद के रुप में दिया जाता है। जिसके लिए लंबी कतार लगती है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: मयूर विहार 1

4. कश्मीरी गेट

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लगाए जाने वाला पंडाल सबसे पुराने और खास पंडालों में से एक है। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत लगभग साल 1910 में की गई थी। इसकी शुरुआत ‘बरोयारी’ या सामुदायिक पूजा के रूप में की गई थी। यह पंडला लगभग एक सदी से सजाया जा रहा है। यहां भी तरह-तरह की चीजें और व्यंजन मिलते हैं।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: कश्मीरी गेट

5. मिंटो रोड

Durga Puja 2023 में आप दिल्ली हो और मिंटो रोड ना जाओ फिर दिल्ली में होना बेकार है। मिंटो रोड पर लगाए जाने वाले पंडाल में काफी भीड़ होती है। वहां की सरल और पारंपरिक अलंकृत पंडाल लोगों को ध्यान पूरी तरीके से अपनी ओर खींच लेती है। साथ ही वहां प्रस्तुत होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को बेहद पसंद आता है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: राजीव चौक

6. मातृ मंदिर

मातृ मंदि अपने थीम के लिए जाना जाता है। हर साल यहां अलग-अलग थीम पर मुर्ति बैठाई जाती है। यह लगभग 50 सालों से लगाया जा रहा है। इस मंदिर की खास मान्यता है। वहीं मंदिर के पीछे मिलने वाली स्वादिष्ट बंगाली व्यंजन भी काफी प्रसिद्ध है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: एम्स

7. आराम बाग

आराम बाग पूजा पंडाल भी हर साल चर्चे में रहता है। एक बार इसे इसे पर्यावरण के अनुकूल अलंकरणों से सजाया गया था। जिसने खुब लाइम बटोरा थे। इस बार भी इस पंडाल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: आरके आश्रम मार्ग

8. सुशांत लोक

हर साल सुशांत लोक को काफी भव्य तरीके से सजाया जाता है। यहां के लोग काफी ऊर्जा से भरे होते हैं। इस जगह पर कई बार सेलिब्रिटी भी दर्शन के लिए आते हैं। यहां के थीम, सजावट और सुंदरता को देखने के लिए हम सब को एक बर जरुर यहां जाना चाहिए।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: इफको चौक

9. तिमारपुर और सिविल लाइन पूजा समिति

पुराने पंडालों में एक तिमारपुर और सिविल लाइन पंडाल का भी नाम सामिल है। जहां हर साल एक अलग थीम के साथ दुर्गा पंडाल सजाया जाता है। इस जगह पर दर्शन करके हीं अपका दिल्ली दर्शन पूरा होगा।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: सिविल लाइंस

Also Read: