Eid Ul Fitra 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है. रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. मुसलमान इस महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. रमजान खत्म होते ही ईद उल फितर मनाई जाती है. बता दें कि, ईद इस कम्युनिटी का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जोकि भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं. लेकिन, ईद कब है? इसकी तारीख को लेकर हर बार लोगों में कन्फ्यूजन होता है. क्योंकि, ईद का त्योहार शव्वाल का चांद दिखने पर निर्भर करता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. कुछ लोगों को उम्मीद थी कि, इस बार सउदी में 18 मार्च को चांद दिखेगा. इस हिसाब से 19 को सउदी में ईद के बाद भारत में 20 मार्च को ईद मनाई जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में सवाल है कि, क्या आज शव्वाल के चांद का सउदी में दीदार होगा? अगर 19 मार्च को चांद दिखा तो भारत में कब मनेगी ईद? आइए जानते हैं इस बारे में-
साल 2026 में ईद कब है?
इस्लामिक धर्म के अनुसार, भारत में ईद का फैसला आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने के आधार पर होता है. इसलिए ईद के तारीख पर पहले से कुछ कह पाना संभव नहीं होता है. लेकिन, फिर भी आज यानी 19 मार्च को सउदी में चांद दिखने की पूरी उम्मीद है. अगर आज चांद दिख जाता है तो 20 को सउदी के बाद 21 तारीख को भारत में ईद मनाई जाएगी. बता दें कि ईद वाला महीना शव्वाल का होता है. इस्लामिक कैलेंडर में शव्वाल दसवां महीना होती है और इसकी शुरुआत ईद उल फितर के साथ ही मानी जाती है. इस्लामी कैलेंडर के प्रत्येक दिन की तरह, अगला दिन उसी दिन की मगरिब की नमाज़ (सूर्यास्त के ठीक बाद) के बाद शुरू होता है. ईद का चांद दिखने के बाद शुरू होती है. इसलिए, रोज़े का आखिरी दिन मगरिब की नमाज़ पर समाप्त होता है.
इन देशों में भी ईद की तारीख का ऐलान नहीं
ईद की तारीख हर साल शव्वाल का चांद देखने के बाद ही तय की जाती है. इस बार सउदी में 18 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद थी. इसलिए भारत में 20 मार्च को ईद नहीं मनाई जाएगी. हालांकि, 19 मार्च को सउदी में चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद की संभावना है. बता दें कि, भारत के अलावा, इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान, ओमान, जॉर्डन, सीरिया, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, एलजीरिया, मोरक्को और मॉरिटानिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों में भी ईद का ऐलान नहीं हुआ है.
इन देशों में ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान
सिंगापुर में 21 मार्च को ईद मनाए जाने की घोषणा हो गई है. इसलिए वहां के लोग कल यानी 20 मार्च को रमजान का अंतिम रोजा रखेंगे. इसके अलावा, लेबनान, बहरीन और कुवैत सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि शुक्रवार, 20 मार्च 2026 मुबारक ईद-उल-फितर का दिन होगा.