Live
Search
Home > देश > राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार से बंगाल तक सियासी हलचल, राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, EC ने बताई तारिख

राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार से बंगाल तक सियासी हलचल, राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, EC ने बताई तारिख

Rajya Sabha Elections: चुनाव आयोग ने आज बुधवार को 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के चुनावों की घोषणा कर दी है. मतदान 16 मार्च को निर्धारित है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-18 13:02:10

Mobile Ads 1x1

Rajya Sabha Election Date Decalred: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. क्योंकि वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने वाला है. आयोग ने चुनाव के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है. 

किन राज्यों में होंगे चुनाव?

यह राज्यसभा चुनाव महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना राज्य में होगा. जहां के सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो जाएगा, जिसके कारण रिक्त पदों को भरने के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है. अगर सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख सदस्यों की बात की जाए, तो इसमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंहवी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता साकेत गोखले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं.

यह खबर भी पढ़ें: AI पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पूनीत चंदोक का बड़ा बयान, ‘AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा, उन्हें तोड़ेगा और…’

चुनाव की पूरी जानकारी

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव संबंधी अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जाएगी।. 

चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि वोट देते समय उम्मीदवारों के आगे वरीयता (पसंद) का निशान लगाने के लिए सिर्फ वही बैंगनी रंग का खास पेन इस्तेमाल किया जाएगा, जो रिटर्निंग ऑफिसर उपलब्ध कराएगा. किसी और पेन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. आयोग ने यह भी बताया कि चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए जाएंगे, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे.

MORE NEWS

Home > देश > राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार से बंगाल तक सियासी हलचल, राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, EC ने बताई तारिख

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-18 13:02:10

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS