Live
Search
Home > देश > ‘सरकारी वाहनों, आवास और कर्मचारियों…’, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर ECI ने जारी की एडवाइजरी

‘सरकारी वाहनों, आवास और कर्मचारियों…’, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर ECI ने जारी की एडवाइजरी

Election Advisory: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है. इस बीच, चुनाव आयोग ने इन राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 16, 2026 15:38:47 IST

Mobile Ads 1x1

Election Commission of India: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखोें का एलान हो गया है. इस बीच, चुनाव आयोग ने इन राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, तत्काल प्रभाव से राज्यों और केंद्र सरकार के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) लागू करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार,  पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मंत्री अब चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों, आवास या कर्मचारियों का इस्तेमाल नही कर पाएंगे.

विज्ञापनों पर रहेगी पाबंदी

सरकारी खजाने की लागत पर किसी भी प्रकार के चुनावी विज्ञापन जारी करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, C-Vigil ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1950 पर मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए 5,173 फ्लाइंग स्क्वॉड को तैनात कर दिया गया है. शिकायत करने के 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी. बिना मालिक की अनुमति के किसी भी निजी दीवार या जमीन पर पोस्टर, बैनर या झंडे लगाना दंडनीय अपराध होगा. इसके अलावा, ​निगरानी सख्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए देशभर में 5,200 से अधिक स्टेटिक सर्विलांस टीमें (SST) तैनात की गईं. रैलियों और सभाओं के लिए मैदान और हेलीपैड की अनुमति अब ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन मिलेगी.

5 राज्यों में कब-कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च, 2026) को असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके तहत, असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, वहीं 4 मई को नतीजे आएंगे. वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव होगा. पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होगा, जो  23 और 29  को होगा. दोनों राज्यों में 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

MORE NEWS