India News (इंडिया न्यूज), Kanika | Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 56 सीटों पर 26 तारीक को चुनाव होगा। इन 56 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी, सपा, जेडीयू और टीएमसी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कई लोगो ने नॉमिनेशन फाइल भी कर दिया है। इस बीच कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी को राज्यसभा की चर्चा जारी हैं। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार होगी। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का नॉइमिनेशन फाइल कर सकती है। सोनिया गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थित रहेंगे ।

सोनिया गांधी लड़ सकती हैं राज्यसभा चुनाव

कुछ दिनों पहले दिल्ली में सोनिया गांधी से यूपी कांग्रेस के नेताओ ने मुलाकात कर राय बरेली से चुनाव लढ़ने का प्रस्ताव रखा था। सोनिया गांधी ने उन लोगो को कहा था कि ” मेरा ज़मीर इस बात की इजाज़त नहीं दे रहा” एक लंबे समय से राय बरेली नहीं गई ना ही कोई दौरा किया इसलिए में चुनाव लढ़ने का फैसला अभी नही कर सकती। सोनिया गांधी की तबियत और उनकी उम्र को देखते हुए कांग्रेस पार्टी चाहती है कि वह राज्यसभा जाए।

भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा ने तो अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से अबतक नामों का ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ सोनिया गांधी राजस्थान से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस फिर से अभिषेक मनु सिंघवी कर्नाटक से राज्यसभा भेज सकती है। अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार से राज्यसभा जा सकते है।

इन नामों पर चर्चा

आपको बता दें कि कांग्रेस एक बार फिर सैय्यद नासिर हुसैन को कर्नाटक से राज्यसभा भेज सकती है। वही पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन को राज्यसभा भेज सकती हैं। जानकारी के मुताबिक़ कल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर सकती है। कल ही महाराष्ट्र से पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कई और विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ देते है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस में एनसीपी और उद्धव ठाकरे की पार्टी का साथ कांग्रेस को लेना पड़ेगा।

राज्य का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप का कहना है कि राज्य के ही किसी नेता को राज्य का प्रतिनिधित्व दिया जाए। अगर कांग्रेस के लिहाज से राज्यसभा की सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास एक ही सिट आएगी। कई नेता मध्यप्रदेश से प्रयास में है। पूर्व सीएम कमलनाथ भी राज्यसभा जाने की इच्छा सोनिया गांधी के आगे पिछले हफ़्ते रख चुके है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को 3 राज्यसभा , तेलंगाना में 2, बिहार में एक , हिमाचल प्रदेश और झारखंड में 1 -1 सीट मिलने की संभावना है। राज्यसभा के नामों का सस्पेंस कल तक ख़त्म होने की संभावना बताई जा रही है। सोनिया गांधी कल और बाक़ी लोग भी उसके बाद नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

Also Read: