ADVERTISEMENT
होम / देश / तार बिछाने के लिए हो रही थी खुदाई, अचानक से आई अजीब सी आवास, तभी पाताल से निकली ऐसी चीज, इसे देख उड़े सबके होश

तार बिछाने के लिए हो रही थी खुदाई, अचानक से आई अजीब सी आवास, तभी पाताल से निकली ऐसी चीज, इसे देख उड़े सबके होश

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 2, 2024, 7:57 pm IST
ADVERTISEMENT
तार बिछाने के लिए हो रही थी खुदाई, अचानक से आई अजीब सी आवास, तभी पाताल से निकली ऐसी चीज, इसे देख उड़े सबके होश

खुदाई में मिला कब्र

India News (इंडिया न्यूज़),Weird Skeleton Found During Renovation Works: जब भी सड़क बनाने, सीवर लाइन बिछाने या तार बिछाने के लिए खुदाई की जाती है तो कई हैरान करने वाली चीजें सामने आती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ डेनमार्क में एक गांव में बिजली के तार बिछाने के लिए खुदाई की जा रही थी। तभी अंदर से खट-खट की आवाज आने लगी। मजदूरों को पहले लगा कि शायद कोई कंकड़ या पत्थर होगा। लेकिन जब उन्होंने मिट्टी हटाई तो अंदर से एक-एक कर कंकाल निकलने लगे। ये देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। क्योंकि इन कब्रों में दफन लोग काफी अमीर थे।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कुछ और नहीं बल्कि एक बड़ी कब्र थी, जिसमें एक साथ 50 से ज्यादा लोगों को दफनाया गया था। ये वाइकिंग युग (793 ईस्वी से 1066 ईस्वी) की है। हैरान करने वाली बात ये है कि फ्यूनन द्वीप पर स्कैंडिनेविया की मिट्टी अम्लीय है। इस मिट्टी में हड्डियां सड़ जाती हैं। लेकिन सदियों बाद भी ये हड्डियां बखूबी सुरक्षित थीं। ये बेहद दुर्लभ खोज है बाद में पुरातत्वविदों ने इस जगह की जांच की और फिर खुदाई शुरू की।

100 जन्मों तक भीष्म पितामह ने नहीं किया कोई अपराध, लेकिन फिर क्यों 101वें जन्म में मिली इतनी बड़ी सजा?

 50 ज्यादा लोगों का एक साथ मिला कंकाल 

बता दें कि, ओडेंस म्यूजियम के पुरातत्वविद और क्यूरेटर माइकल बोर्रे लुंडो ने कहा कि, यहां की मिट्टी में एक साथ इतने सारे कंकाल मिलना असाधारण है। वो भी पूरी तरह से संरक्षित कंकाल। इस खोज से हमें पता चलेगा कि उस समय के इंसानों की हड्डियां इतनी मजबूत कैसे थीं। यहां की अम्लीय मिट्टी का उन पर कोई असर क्यों नहीं हुआ। यह भी पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य कैसा था, वे किस तरह का खाना खाते थे। उनकी उत्पत्ति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। जांच से यह भी जानकारी मिलेगी कि वहां दफनाए गए सभी लोग एक ही परिवार के थे या अलग-अलग परिवार के। क्या उनकी हत्या की गई या वे किसी बीमारी से मरे। क्योंकि ऐसी कब्रें यहां पहले कभी नहीं मिली हैं।

क्या दफनाए गए लोगों के पास से मिली ये वस्तुएं

कब्रों के पास मिली वस्तुओं से पता चलता है कि वहां दफनाए गए लोग बहुत अमीर थे। एक महिला को पालने जैसे बिस्तर के साथ दफनाया गया था। एक अन्य महिला को उसकी कार के साथ दफनाया गया था, जिसमें वह शायद यात्रा करती थी। एक अन्य महिला को सुंदर कांच के मोतियों का एक हार, चांदी के धागे वाले हैंडल वाला एक चाकू और सबसे महत्वपूर्ण बात, एक लोहे की चाबी, कांच का एक छोटा टुकड़ा दिया गया था जो शायद ताबीज के रूप में काम करता था।

लीक हो गया नेतान्याहू का Iran को तबाह करने का मास्टरप्लान, ऐसी चोट देगा Israel, 7 पुश्तों तक तड़पेगा मुस्लिम देश

Tags:

indianewstrending News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT