Live
Search
Home > देश > सादी जिंदगी, नापाक इरादा! दुकान के किराए से होता था गुजारा, जानें फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले कमल सिंह की कुंडली

सादी जिंदगी, नापाक इरादा! दुकान के किराए से होता था गुजारा, जानें फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले कमल सिंह की कुंडली

Farooq Abdullah Firing Incident: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अबदुल्ला पर कल रात एक शादी समारोह में जानलेवा हमला किया गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि हमलावर कौन है, क्या करता है और हमला करने के पीछे का मकसद क्या है?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 12, 2026 10:52:26 IST

Mobile Ads 1x1

Farooq Abdullah Firing Incident: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर कल रात एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला किया गया. जिसके बाद शादी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. हमला करने के तुरंत बाद शादी में मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया है. हमलावर का नाम कमल सिंह जामवाल बताया जा रहा है. जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.

हमलावर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. जब उनसे हमला करने के कारणों के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मारना चाहता था, मारा , लेकिन वो नहीं मरे. जब उनसे दोबारा हमला करने के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा अपना मकसद है. हालांकि मकसद क्या है, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है.

हमलावर क्या करता है?

जब हमलावर से पूछा गया कि आप क्या करते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि वो कुछ नहीं करता है. आगे उन्होंने कहा कि मेरी 2-3 दुकानें हैं. उसी का किराया आता है. उसी से उनका गुजर-बसर होता है. हालांकि, पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है. इस हमले के चश्मदीदों का बयान भी सामने आया है. शादी में मौजूद राकेश ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी थी. हम सब बैठे हुए थे. तभी डॉक्टर साहब ने कहा कि अब जाते हैं. हम सब जा ही रहे थे कि कोई व्यक्ति आया और उसने डॉक्टर साहब पर रिवॉल्वर तान दी. तभी अचानक सुरक्षा में मौजूद कर्मी ने रिवॉल्वर हटाया और गोली ऊपर चल गई.

20 साल से बदले की आग में तड़प रहा कमल सिंह जमवाल कौन है, जिसने भरे समारोह में फारुख अब्दुल्ला पर की फायरिंग?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला यह है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. ये हमला एक शादी समारोह में हुआ, जिसमें फारूक अब्दुल्ला के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी. इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

इस पूरे मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है.

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला पर हमला, गर्दन पर पिस्तौल रख हमलावर ने चलाई गोली, देखें फायरिंग का वीडियो

MORE NEWS