India news(इंडिया न्यूज़),committed suicide: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मानवता को हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला पुलिस अधिकारी थी। पति ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत का घाट उतार दिया। और 15 किलोमीटर दुर जाकर खुद की खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसकी बेटी भी मृत अवस्था में पाई गयी है।
एक बेटी स्कुल में थी
पुलिस ने बताया है कि, मृत महिला की पहचान पुलिस अधघिकारी वर्षा कुटे और उनकी 3 साल की छोटी बेटी की रुप में हुई है। पुलिस ने बताया की बुलढाणा जिले के चिखली शहर में पंचमुखी महादेव मंदिर के पास अपने घर में मृत पाई गईं। महिला की पति की पहचान किशोर कुटे के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने धर से 15 किलोमीटर दूर जाकर एक पेड़ में लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब उसकी बड़ी बेटी स्कुल में थी। वह परिवार में एकलौते सदस्य बची है।
लोगों ने बताया पति-पत्नी थे अच्छे संबंध
चिखली पुलिस के तरफ से बताया गया है कि इस अमानवीय कृत्य का क्या कारण इसपर पुलिस जांच में लग गयी है। अभी इस घटना का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं स्थानीय लोग ने भी इस कृत्य को लेकर हैरान है। लोगों ने पुलिस को बताया है कि पति-पत्नी दोनों में अच्छे संबंध था। इस घटना के पिछे क्या वजह है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस हत्या का कारण का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े।