India News (इंडिया न्यूज़),Bjarni Benediktsson: दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आइसलैंड के विदेश मंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आइसलैंड के विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेश मंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन की यात्रा भारत-आइसलैंड संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

‘यात्रा से भारत और आइसलैंड के रिश्ते मजबूत होंगे’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आइसलैंड के विदेश मंत्री बजरनी बेनेडिक्टसन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। उनकी यात्रा से व्यापार और निवेश सहित हमारे संबंध और मजबूत होंगे।’

दरअसल, भारत और आइसलैंड ने साझा मूल्यों और आपसी हितों के आधार पर दोस्ती को मजबूत करने पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2000 के बाद से कई उच्च स्तरीय यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गतिशीलता प्रदान की है।

आइसलैंड ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए किया आवेदन

आइसलैंड ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए किया आवेदनसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने वाला आइसलैंड पहला नॉर्डिक देश था। इसके बाद आइसलैंड ने कई मौकों पर अपना रुख दोहराया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, आइसलैंड और भारतीय गणमान्य व्यक्तियों की द्विपक्षीय उच्च स्तरीय यात्राओं से दोनों देशों के बीच आधिकारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिली है।

यह भी पढेंः-