होम / नारियल पानी से ठंडी दही तक, गर्मी में इस तरह रखा जाता है रामलला का खास ध्यान -IndiaNews

नारियल पानी से ठंडी दही तक, गर्मी में इस तरह रखा जाता है रामलला का खास ध्यान -IndiaNews

Babli • LAST UPDATED : July 1, 2024, 12:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Lala Bhog: चिलचिलाती धूप और गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। इंसान ही नहीं भगवान भी इस गर्मी से बेहाल हैं। अयोध्या राम मंदिर के रामलला भी इस गर्मी से परेशान है। अयोध्या में मानसून की पहली बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन रामलला को गर्मी से बचाने के लिए भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए खास तरह की तैयारियां की जा रही हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को गर्मी से बचाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ रहा है।

  • इस तरह रखा जाता है रामलला का ख्याल
  • पूरी दुनिया में भीषण गर्मी

कौन हैं Kalki 2898 AD में भगवान कृष्ण? ये शख्स है चेहरे और आवाज़ के पीछे का कलाकार -IndiaNews

इस तरह रखा जाता है रामलला का ख्याल

प्रसाद से लेकर खाने-पीने और कपड़ों तक का खास ख्याल रखा जा रहा है। रामलला को गर्मी न लगे, इसके लिए प्रसाद में नारियल पानी, लस्सी, दही और ठंडाई जैसी ठंडी तासीर वाली चीजें दी जा रही हैं। भगवान को गर्मी न लगे, इसके लिए समय समय पर कपड़े भी बदले जा रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक यह प्रक्रिया हर मौसम में ऐसे ही की जाती है।

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी का रास्ता हुआ साफ, Bigg Boss ने पहली पत्नी को किया घर से बाहर -IndiaNews

पूरी दुनिया में भीषण गर्मी

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत की 61.9 करोड़ आबादी समेत दुनिया भर में करीब पांच अरब लोगों को जून में नौ दिनों तक इस भयानक गर्मी का सामना करना पड़ा। क्लाइमेट सेंट्रल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जून में भीषण गर्मी से भारत में 61.9 करोड़, चीन में 57.9 करोड़, इंडोनेशिया में 23.1 करोड़, नाइजीरिया में 20.6 करोड़, ब्राजील में 17.6 करोड़, बांग्लादेश में 17.1 करोड़, अमेरिका में 16.5 करोड़, यूरोप में 15.2 करोड़, मैक्सिको में 12.3 करोड़, इथियोपिया में 12.1 करोड़ और मिस्र में 10.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, 16-24 जून के दौरान दुनिया की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जलवायु परिवर्तन ने भीषण गर्मी की संभावना को कम से कम तीन गुना बढ़ा दिया। भारत में सबसे लंबे समय तक गर्मी का सामना करना पड़ा। देश में भीषण गर्मी के कारण 40,000 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं और 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

500 करोड़ क्लब में हुई Kalki 2898 AD की एंट्री, चौथे दिन दुनिया भर में की इतनी कमाई -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT