होम / G20 News: अफ्रीकन यूनियन को बनाया गया G-20 का स्थाई सदस्य, पीएम मोदी हाथ मिलाने बढ़े लेकिन उन्होंने गले लगा लिया

G20 News: अफ्रीकन यूनियन को बनाया गया G-20 का स्थाई सदस्य, पीएम मोदी हाथ मिलाने बढ़े लेकिन उन्होंने गले लगा लिया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 9, 2023, 3:57 pm IST

G20 Summit in India: पीएम मोदी हाथ मिलाने बढ़ें लेकीन उन्होंने गले लगा लिया…….। निले रंग का सूट पहना हुआ गहरे रंग का एक आदमी चलता हुआ पीएम मोदी की तरफ आया। पीएम मोदी अपने दाएं हाथ को आगे बढाते हुए अपने कदमों को आगे बढ़ाये, लेकिन उस आदमी ने अपनो दोनों हाथों को फैला पीएम मोदी को गले लगा लिया। इस छड़ का दुनिया के कई देशों के प्रमुख साक्षी रहें। सब एक साथ ताली बजाते रहें। वो आदमी 55 अफ्रीकी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले यानी अफ्रीकन यूनियन के प्रेसिडेंट अजाली असौमानी थे।

 

G20 की मेजबानी भारत कर रहा है। शनिवार (9 सितंबर 2023) को G20 सिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में भाग लेने वाले दुनिया भर से आए कई देशों के प्रमुख का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने कहा “सबका साथ की भावना से भारत ने प्रस्ताव रखा था की अफ्रीकन यूनियन को जी 20 की स्थाई सदस्यता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सबकी सहमति है।आप सब की सहमति से ( उन्होने दो बार गैवेल पीटकर इसकी आधिकारिक पुष्टी की) आगे की कार्यवाही शुरु करने से पहले मै अफ्रीकन यूनियन के अधयक्ष को जी 20 के स्थायी सदस्य के रुप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हुं।

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर उन्हे लेने गए। उनके उठते ही तालियां गुज उठी तालियों के उन गड़गड़ाहट में वो आगे चलते हुए आए और मेजबान भारत के पीएम मोदी के गले लग गए।

बता दे प्रधानमंत्री मोदी ने जून में ही अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल कराने के लिए सभी सदस्य देशों को पत्र लिखा था।

क्या है अफ्रीकन यूनियन?

अफ्रीकन यूनियन 55 अफ्रीकी देशों का संगठन है। अफ्रीका महाद्वीप के सभी देश इसके सदस्य हैं। आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत साल 2002 में हुई थी। जुलाई 2002 में डरबन में आधिकारिक रूप से इसे लॉन्च किया गया। 2004 में यूरोपियन यूनियन की तरह अफ्रीकन यूनियन ने भी एक पार्लियामेंट बनाया। इस पार्लियामेंट में अफ्रीकी देशों के मुद्दों पर चर्चा होती है। आने वाले सालों में अफ्रीकन यूनियन ने शांति और सुरक्षा परिषद, वित्तीय संस्थान, मानवाधिकार और न्यायिक संस्थान भी स्थापित किए।

हर साल बदलती रहती है यूनियन की अध्यक्षता 

जिन देशों में तख्तापलट होते हैं या लोकतांत्रिक प्रक्रिया खत्म होती है, उन देशों की सदस्यता भी रद्द कर दी जाती है। हालांकि संवैधानिक व्यवस्था कायम होने के बाद उस देश की सदस्यता बहाल हो जाती है। जैसे साल 2009 में मेडागास्कर में और 2012 में माली में तख्तापलट के बाद अफ्रीकन यूनियन ने इन्हें सदस्य देशों से हटा दिया था। शांति के बाद दोबारा इन्हें शामिल किया गया।

इस यूनियन की अध्यक्षता हर साल बदलती रहती है। जैसे अभी कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी यूनियन के अध्यक्ष हैं। फरवरी 2023 में वो संगठन के अध्यक्ष बने थे। यूनियन की एक असेंबली भी है, जिसमें सदस्यों देशों के राष्ट्राध्यक्ष साल में कम से कम एक बार मिलते हैं। इसके अलावा एक एग्जिक्यूटिव काउंसिल होती है, जिसके सदस्य विदेश मंत्री होते हैं।

अफ्रीकन यूनियन के बारे में कुछ तथ्य-

  • अफ्रीकी महाद्वीप दुनिया की कुल जैव विविधता के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।
  • अफ्रीकी महाद्वीप में विश्व की 60% नवीकरणीय ऊर्जा को बनाने में लगने वाला कच्चा माल मौजूद है।
  • अफ्रीकी महाद्वीप  के पास 30 प्रतिशत से अधिक खनिज हैं जो नवीकरणीय और निम्न-कार्बन प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • केले कांगो में दुनिया का लगभग आधा कोबाल्ट है, जो लिथियम-आयन बैटरी के लिए बहुत जरूरी मेटल है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

दूषित पानी पीने से मर रहे थे ग्रामीण, 25 साल बाद इस गांव में लगा हैंडपंप
Alia Bhatt ने अपनी नई YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म की तैयारी की शुरू! सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई सामने -Indianews
लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए Vicky Kaushal-Katrina Kaif, वायरल वीडियो को देख फैंस ने प्रेग्नेंसी के लगाए कयास -Indianews
क्या ईरान के राष्ट्रपति की रहस्यमय मौत से तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Summer Vacation: पर्यटक स्थल या नाना-नानी का घर, लोगों से जानें समर वेकेशन में बच्चों के लिए क्या है बेस्ट-Indianews
Indore: दहेज के लिए पति बना दरिंदा, मामला जान कांप जाएगी रूह
Ranbir Kapoor की Ramayana को लेकर आया यह बड़ा अपडेट, तीन नहीं बल्कि दो भागों में बनेगी फिल्म, जाने डिटेल्स -Indianews
ADVERTISEMENT