होम / G20 Summit 2023 Live: G 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए हुए रवाना

G20 Summit 2023 Live: G 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए हुए रवाना

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 10, 2023, 1:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),G20 Summit 2023 in Delhi India  Live : भारत की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। ऐसे में आज इस सम्मेलन का दूसरा दिन है। बता दें इस सम्मेलन में शामिल होेने के लिए जी-20 के सदस्य 19 देशों और यूरोपीय संघ के प्रमुखों के अलावा भी भारत ने अन्य देशों के प्रमुखों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। बता दें पहले दिन रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपनाया। ऐसे में ये  भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक कामयाबी माना जा रहा है।



जी-20 में ये देश शामिल


1.भारत 2.फ्रांस 3.चीन 4.कनाडा 5.ब्राजील 6.ऑस्ट्रेलिया 7.अर्जेंटीना 8.अमेरिका 9.यूके 10.तुर्की 11.दक्षिण कोरिया

12.दक्षिण अफ्रीका 13.सऊदी अरब 14.रूस 15.मैक्सिको 16.जापान 17.इटली 18.इंडोनेशिया  19.यूरोपीय संघ

20.जर्मनी


 स्थाई सदस्यों के अलावा 9 देशों को विशेष आमंत्रण 


1. बांग्लादेश 2. मिस्र 3. मॉरिशस 4. नीदरलैंड्स 5. नाइजीरिया 6.ओमान 7. सिंगापुर 8. स्पेन 9. यूएई


जी20 शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें..


12: 52AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


12: 50AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


12: 40AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर जी20 रिसर्च ग्रुप के निदेशक जॉन किर्टन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आख़िरकार हमें और अधिक व्यापार की आवश्यकता है। व्यापार गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे की मांग करता है। इसलिए मध्य पूर्व के माध्यम से भारत को यूरोप से जोड़ना अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थन है…यह अच्छी बात है कि यह यहां किया गया है।”


12: 37AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | जी 20 बहुत सफल रहा है… वसुधैव कुटुम्बकम्- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की हमारी सोच कामयाब हुई। एक साथ रहने की भावना से जी 20 को बहुत फायदा होगा: त्रिपुरा CM माणिक साहा


12: 07AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | जी 20 के सफल आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। आज जो सम्मान भारत का हो रहा है वो सम्मान भारत की 140 करोड़ जनता का हो रहा है। जी 20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने का काम भारत में हुआ है। दिल्ली घोषणा पत्र पर हुई सर्वसम्मति भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


12: 00AM, 10 -SEP-2023

यह बहुत शानदार हैं क्योंकि जो लोग सिर्फ कॉन्फ्रेंस और हॉटल के बीच ही जा सकते हैं, और जो लोग दिल्ली में नहीं घूम सकते, उनके लिए यह प्रदर्शनी पूरे भारत में घूमने जैसा है… मुझे लगता है अध्यक्ष के रूप में भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज़ बनने की दिशा में अच्छा काम किया है और यह तथ्य कि वे आम सहमति प्राप्त करने में सफल रहे हैं, जी 20 के नेतृत्व का एक प्रमाण है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक


11: 45AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में हमारा एक बहुत बड़ा भारतीय समुदाय है, इसलिए भारत हमारे राष्ट्रीय ढांचे का एक बहुत मजबूत हिस्सा है… हमारे बीच संबंध बहुत लंबे, बहुत गहरे हैं और हमारे संघर्ष के दौरान भारत हमारा बहुत मजबूत मित्र था… क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त हैं। मैं यहां निजी दौरे पर आना चाहूंगी: दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि ज़ोडवा लाली


11: 35AM, 10 -SEP-2023

एक साधारण बहुपक्षीय प्रक्रिया में आपको सम्मेलन के आखिरी दिन तक एक आम सहमति दस्तावेज़ के लिए इंतजार करना पड़ता है। भू-राजनीति पर अलग-अलग विचारों के आज के दिन में, यह तथ्य कि हम अपने अध्यक्षता के पहले ही दिन अपने प्रत्येक G 20 साझेदारों के समर्थन से आम सहमति दस्तावेज़ के साथ आए हैं, मुझे लगता है कि यह एक जबरदस्त सकारात्मक खबर है: G 20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला


11: 30AM, 10 -SEP-2023

हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। हमने ग्लोबल साउथ की आवश्यकताओं और चिंताओं को संबोधित किया है… हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी अध्यक्षता में G 20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के आगमन की घोषणा की: G 20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला


11: 00AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा।


10: 55AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “बेहतर ग्रह के लिए G 20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा।”


भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा।

10: 50AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | G 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हुए।


10: 22AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में G 20 के समापन पर रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की। UK ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा जो दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए UK द्वारा की गई सबसे बड़ी एकल फंडिंग प्रतिबद्धता है। UK ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) में £1.62 बिलियन ($2 बिलियन) का योगदान देगा, जिसे COP15 में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था: भारत में ब्रिटिश उच्चायोग


10: 00AM, 10 -SEP-2023

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की खुबसबरत तस्वीरों ने लोगों को अपनी तरफ किया आकर्शीत


09: 42AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।


09: 42 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख दिल्ली के राजघाट पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।


09: 30 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


09: 27 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


09: 17 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


09: 00 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 50 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 43 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 45 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 35 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट


08: 22 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 21 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 21 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।


08: 20 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 18 AM, 10 -SEP-2023

भारत में G 20: ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 18 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया- “ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था जलवायु संकट, नाजुकता और संघर्ष के ओवरलैपिंग झटकों से पीड़ित है, इस साल के शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि जी20 अभी भी हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकाल सकता है।”


08: 15 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 12 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


08: 09 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।


08: 07 AM, 10 -SEP-2023

भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।


07: 58 AM, 10 -SEP-2023

UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दर्शन करने के बाद अक्षरधाम मंदिर से रवाना हुए।


ये भी पढ़ें – 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
ADVERTISEMENT