होम / देश / Gandhi Jyanti 2024 : महात्मा गांधी के 4 नहीं 5 बेटे थे, कौन था उनसे सबसे करीब, किसने पहुंचाई तकलीफ

Gandhi Jyanti 2024 : महात्मा गांधी के 4 नहीं 5 बेटे थे, कौन था उनसे सबसे करीब, किसने पहुंचाई तकलीफ

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1859 को किनारे पर बसे गुजरात के छोटे से जिले पोरबंदर में हुआ था। वहीं महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था।

BY: Shubham Srivastava • LAST UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Gandhi Jyanti 2024 : महात्मा गांधी के 4 नहीं 5 बेटे थे, कौन था उनसे सबसे करीब, किसने पहुंचाई तकलीफ

Gandhi Jyanti 2024 : गांधी जयंती 2024

India News (इंडिया न्यूज), Gandhi Jyanti 2024 : देश-दुनिया में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी ने देश को अहिंसा पर चलकर आजादी का रास्ता दिखाया था। देशवासी आज गांधी जी के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन के हर छोटे-बड़े हिस्से को याद कर रहे हैं। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1859 को किनारे पर बसे गुजरात के छोटे से जिले पोरबंदर में हुआ था। वहीं महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था। लेकिन क्या आप महात्मा गांधी के परिवार के बारे में जानते हैं, क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी के कितने बच्चे हैं, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं महात्मा गांधी के परिवार के बारे में।

महात्मा गांधी के बच्चे

बता दें कि महात्मा गांधी के चार बेटे हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास थे। महात्मा गांधी की तरह उनके चारों बेटों ने भी राष्ट्र की आजादी के लिए योगदान दिया। बापू के चारों बेटों का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ था।

हरिलाल गांधी

महात्मा गांधी के सबसे बड़े बेटे हरिलाल गांधी थे। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने संघर्ष और प्रतिरोध के लिए अपना जीवन बिताया। गांधी जी के ज्येष्ठ पुत्र हरिलाल गांधी का जीवन बापू के जीवन के प्रति विपरित और विवादित रहा था। असल में जीवन के कई फैसलों से उन्होंने बापू को तकलीफ भी पहुंचाई। हरिलाल पिता की तरह विदेश जाकर वकालत की पढ़ाई करना चाहते थे और उनकी तरह ही बड़ा बैरिस्टर बनने की चाहत रखते थे। 1948 में पिता की मृत्यु से एक महीना पहले ही पुत्र हरिलाल का देहांत हो गया।

महाकुंभ में मची भगदड़ में गई थी योगी के सिंघम की जान, मौत को लेकर अधिकारियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मणिलाल गांधी

दूसरे नंबर के बेटे मणिलाल गांधी की बात करें तो वो एक शिक्षाविद और विद्वान थे। इसके अलावा वो गांधी जी के विचारों के समर्थन में काम करते थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि मणिलाल एक अत्यंत ही आज्ञाकारी पु्त्र थे। इन्होंने अपने पिता की विरासत को भली प्रकार से संभाला था। मणिलाल का जन्म 28 अक्टूबर 1892 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के बहुत से साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

रामदास गांधी

तीसरे बेटे रामदास गांधी का जन्म 2 जनवरी 1897 को हुआ था। उन्होंने भी पिता की तरह अंग्रेजों के विरुद्ध बहुत से आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेन के बाद भी इनका अस्तित्व गांधी जी से अलग नहीं हो सका। रामदास एक समाज सुधारक थे। वे खादी उद्योग और ग्राम स्वराज्य के लिए काम करते थे। रामदास गांधी को गांधी जी ने अपना सबसे प्रिय बेटा माना था. उन्होंने ही गांधी जी के निधन पर उन्हें मुखाग्नि दी थी।

देवदास गांधी

चारों बेटों में सबसे छोटे देवदास गांधी का जन्म 22 मई 1900 को हुआ था। वो पैशे से एक पत्रकार थे। न्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल की यात्रा की थी। देवदास का विवाह सी. राजगोपालाचारी की पुत्री लक्ष्मी से हुआ था। इनके चार बच्चे राजमोहन गांधी, गोपालकृष्ण गांधी, रामचंद्र गांधी और पुत्री तारा गांधी थीं। यही नहीं महात्मा गांधी का एक बेटा और था, जिसे उन्होंने गोद लिया था। उनका नाम ‘जमनालाल बजाज’ था, जो कि बजाज ग्रुप के फाउंडर हैं।

महाकुंभ में जिस जगह गई 30 लोगों की जान…वहां से आज सामने आया Video, हालात देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Tags:

Gandhi JyantiMahatma Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT