India News (इंडिया न्यूज़), Gangster Goldy Brar: केंद्र सरकार ने आज (1 जनवरी 2024)  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस जारी की गई। जिसमें कहा गया कि गोल्डी गोल्डी बराड़ का खालिस्तानी संगठन खालसा इंटरनेशनल से लिंक है।

गृह मंत्रालय ने क्या कहा

साथ ही गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का सपोर्ट मिलता है। साथ ही सरकार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि वह कई हत्याओं में शामिल रह चुका है। इसके अलावा राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया पर हत्याओं का दावा करने का आरोप लगया गया है।

गोल्डी के उपर कई गंभीर आरोप

गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी बराड़ की उपर कई गंभीर आरोप लगाए गए। जिसमें आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी, हथियारों को शार्प शूटरों को सप्लाई करना, अशांति फैलाने, सांप्रदायिक सद्भाव, कानून व्यवस्था को बाधित करना समेत कई अन्य गतिविधियां शामिल है। बता दें कि गोल्डी नेपंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की भी जिम्मेदारी लिया था। जिनकी हत्या 2022 में कर दी गई थी।

Also Read: