India News (इंडिया न्यूज), (शुभम सिन्हा) Ghost Fair: आपने कई तरह के मेले के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मेले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जान कर आप उत्साहित कम और डरेंगे पहले। चलिए जानते हैं इस मेले के बारे में। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार की। यहां का सोनपुर मेले बहुत चर्चित है। यहां के भोजपुर जिले में स्थित इटाहना एक गांव है। इस गांव में एक ऐसा मेला लगता है जहां सालों भर हजारो लोग अपने दुःख दर्द को भगाने के लिये आते है।  यहीं पर एक ब्रह्म स्थान है। जहां लोग अपने ऊपर से काले साए को हटाने के लिए भूत बनकर नाचते है।

विशाल बरगद का पेड़

सालों से  ब्रह्म स्थान पर दूर-दूर से लोग आते हैं। इसी स्थान पर एक बड़ा सा बरगद का पेड़ है। ठीक इस बरगद के पेड़ के नीचे ब्रह्म स्थान है।  इस बरगद के पेड़ के पास ब्रह्म की आराधना करते हैं। मान्यता है की यहां के ब्रह्म स्वयं ही धरती से प्रकट हुए थे।

नरक कुंड

यहां हर अमावस्या और नवरात्र में मेले लगते हैं। ये मेला बड़ा अनूठा होता है। बरगद के नीचे हर तरफ ब्रह्म स्थान बना हुआ है। इस जगह पर एक नरक कुण्ड भी है। कहा जाता है की इस नरक कुंड में नहा लेने के बाद सारे रोग और काले साये का अंत हो जाता है। इस नरक कुंड में पानी कम किचर ज्यादा है, पर लोग इसमें बड़े ही आनंद से नहाते हैं। क्योंकि इन्हें अपने ऊपर से काले साये को जो उतारना है।

लोहे की चैन से बंधी महिलाएं..

यहां आपको लोहे की चैन से बंधी  बूढी महिलाएं दिख जाएंगी। ऐसा कहा जाता है  इन्हे कोई बांध कर छोड़ा नहीं गया है बल्कि इनके अन्दर के भुत को भगाने के लिये लोहे की चैन में जकरा गया है। भोजपुर जिले के इटाहना गांव में स्थित इस ब्रम्ह स्थान पर प्रत्येक अमावस्या दशहरा और साल के कुछ और खास दिनों में बड़ा मेला लगता है।

यह भी पढ़ें:-