India News ( इंडिया न्यूज़ ) Giloy Benefits : गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए रामबाण है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं गिलोय किन बीमारियों में हमारे के लिए रामबाण है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार

गिलोय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। जैसे कोई आसानी से बीमार पड़ जाता है। इसलिए कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी साबित होता है। बता दें, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए है सरदार

डायबिटीज के रोगियों के लिए गिलोय है बेहद असरदार। बता दें गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसीलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए भी गिलोय बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

पाचन शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद है गिलोय

हमारे शरीर के पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में गिलोय बहुत फायदेमंद है। गिलोय में पाए जाने वाले औषधीय गुण पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त से उबरने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी गिलोय का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

Health News : ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी कौन सी है ज्यादा फायदेमंद

Benefits for yogurt : दही को इन चीजों के साथ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, डाइट में कर लीजिए शामिल

Drinking Lukewarm Water in the Morning : सुबह-सुबह गुनगुने पानी पीने से यह समस्याएं होती हैं दूर, वजन भी होता है काम