इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today 31 March 2022 देश में एक तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतों में रोज बढ़ोतरी हो रही है। चौतरफा महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। वहीं दूसरी ओर सोने के रेट (Gold Rate) में आज गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले भी सोने चांदी की कीमतों में कमी आई थी। वहीं आज 31 मार्च को सोने के दाम (Gold Rate) में गिरावट आई है।
सोना का भाव कुल 10 रुपए गिरा है। इसके बाद 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 47,640 रुपये हो गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में 47,640 रुपए है, चेन्नई में 47,910 रुपए है, मुंबई में 47,640 रुपए है और कोलकाता में 47,640 रुपए है।
वहीं MCX पर सोना वायदा 0.34 फीसदी या 178 रुपये की गिरावट के साथ 51,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा 0.82 फीसदी या 556 रुपये की गिरावट के साथ 66,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
बता दें कि आमतौर पर राज्यों में 24 कैरेट के सोने को शुद्ध माना जाता है। लेकिन ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है।
इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉल मार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्क योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन नियम और रेगुलेशन का काम करती है।
Also Read : Gold Silver Price Today 30 March 2022 जानिए आज के सोने चांदी के दाम
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.