इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली :

भारतीय सर्राफा बाज़ार में आज 4 मई बुधवार को सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बतादें 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर 999 प्योरिटी वाली चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी के दाम कम होकर 62474 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Gold Silver Price Today 4 May 2022

यह भी पढ़ें : खुल गया LIC IPO लेकिन ग्रे मार्केट में गिरा शेयर का भाव

यह भी पढ़ें : LIC IPO : 2 घंटे में 5 करोड़ शेयरों की लगी बोली, 16 करोड़ शेयर बेचेगी कंपनी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube