Live
Search
Home > टेक – ऑटो > भारत में 1,36,650 लाख करोड़ का निवेश करेगा Google, सीईओ Sundar Pichai ने किया बड़ा ऐलान, जानें डिटेल

भारत में 1,36,650 लाख करोड़ का निवेश करेगा Google, सीईओ Sundar Pichai ने किया बड़ा ऐलान, जानें डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस निवेश के तहत आने वाले 5 सालों में विशाखापत्तनम में एक पूर्ण-स्टैक AI हब खोला जाएगा, जो भारत में एक नई डिजिटल बदलाव करेगा. यह निवेश भारत में बदलाव की अद्भुत रफ्तार पकड़ने का काम करेगा.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 20, 2026 18:24:45 IST

Mobile Ads 1x1

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में जहां बड़े-बड़े टेक दिग्गज आ रहे हैं वहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसमें हिस्सा लिया है. India AI Impact Summit के दौरान पिचाई ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भारत में गूगल के $15 अरब के बड़े निवेश की घोषणा की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस निवेश के तहत आने वाले 5 सालों में विशाखापत्तनम में एक पूर्ण-स्टैक AI हब खोला जाएगा, जो भारत में एक नई डिजिटल बदलाव करेगा. यह निवेश भारत में बदलाव की अद्भुत रफ्तार पकड़ने का काम करेगा. 

AI हब से भारत को मिलेगी अलग पहचान 

15 अरब डॉलर का यह निवेश भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा. जानकारी के मुताबिक यह AI हब विशाखापत्नम में स्थापित किया जाएगा. पिचाई ने कहा कि इस हब के तहत बड़े पैमाने पर कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही साथ एक नया सबसी केबल गेटवे भी शामिल होगा. उन्होंने बताया कि जब वे आईआईटी खड़गपुर में पढ़ाई करते थे और उस दौरान विशाखापत्तनम से होकर गुजरते थे, तब वह एक साधारण शहर था. लेकिन आज वही शहर ग्लोबल AI हब के रूप में बनकर उभर रहा है. 

लाखों लोगों को मिलेगी नौकरी 

माना जा रहा है कि यह AI हब भारत में रोजगार का भी एक बेहतरीन जरिए बन सकता है. इस हब के बदलाव से भारत में लाखों नौकरियां आएंगी, जिससे देश डिजिटलीकरण की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा. AI से नौकरियां जाने के मुद्दे को उठाते हुए पिचाई ने कहा कि AI के बदलाव से कुछ नौकरियां ऑटोमेट होंगी और कई नए सेक्टर और करियर स्थापित होंगे. 

15 अरब डॉलर किए जाएंगे निवेश 

सुंदर पिचाई की विशाखापत्नम में 15 अरब डॉलर निवेश करने की बात काफी चर्चा में बन गई है. बता दें कि यह कंपनी का भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है. जो एडवांस्ड AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटलीकरण को पूरी तरह से सपोर्ट करेगा. 

MORE NEWS